Naradsamvad

[post-views]

World’s largest electrical show ‘Electrama’ in Noida | नोएडा में दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिकल शो ‘इलेकरामा’: 12 देशों के प्रदर्शक और 80 देशों से खरीददार शामिल, 20 बिलियन डॉलर का बिजनेस संभव – Noida (Gautambudh Nagar) News

[ad_1]

नोएडा33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
प्रदर्शनी में एक हजार से अधिक प्रदर्शक अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं। इसमें 12 देशों के प्रदर्शक और 80 देशों से खरीददार शामिल हैं। - Dainik Bhaskar

प्रदर्शनी में एक हजार से अधिक प्रदर्शक अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं। इसमें 12 देशों के प्रदर्शक और 80 देशों से खरीददार शामिल हैं।

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिकल शो इलेकरामा 2025 चल रहा है। यह शो 22 से 26 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी में रोजाना 40 हजार से अधिक लोग पहुंच रहे हैं। आयोजकों का अनुमान है कि कुल विजिटर्स की संख्या 4 लाख से भी अधिक हो सकती है।

इलेकरामा के अध्यक्ष विक्रम गंडोत्रा के अनुसार यह इलेक्ट्रिक उद्योग का महाकुंभ है। भारत अब इलेक्ट्रिकल क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो रहा है। पहले जहां विदेशी तकनीक पर निर्भर रहना पड़ता था, वहीं अब भारत में ही कई नई तकनीकें विकसित हो रही हैं।

प्रदर्शनी में एक हजार से अधिक प्रदर्शक अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं। इसमें 12 देशों के प्रदर्शक और 80 देशों से खरीददार शामिल हैं। इस शो में करीब 20 बिलियन डॉलर का बिजनेस होने की संभावना है। सरकार का भी इस आयोजन को पूरा समर्थन मिल रहा है।

इस प्रदर्शनी में नवीकरणीय ऊर्जा, नेट जीरो और ऊर्जा दक्षता से जुड़ी नई तकनीकें प्रदर्शित की जा रही हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग, स्मार्ट ग्रिड समाधान और ऊर्जा भंडारण की नवीनतम तकनीकें भी दिखाई जा रही हैं। स्टार्टअप्स को भी अपने नवाचारों को प्रदर्शित करने का मौका मिल रहा है।

[ad_2]

Source link

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

846377
Total Visitors
error: Content is protected !!