[ad_1]
पवन तिवारी | बलरामपुर3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बलरामपुर में सड़कों पर रहा नाली का पानी।
बलरामपुर के आदर्श नगर पालिका के खलवा मोहल्ले में नालियों का पानी सड़कों पर बह रहा है। हनुमानगढ़ी रोड स्थित पावर हाउस के पास यह समस्या रविवार से बनी हुई है।
नालियों की समुचित सफाई न होने के कारण पानी ओवरफ्लो हो रहा है। इससे सड़कों पर गंदा पानी बह रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों लोग आते-जाते हैं। गंदे पानी के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बलरामपुर में सड़कों पर रहा नाली का पानी।
स्थानीय निवासी अमन कुमार, प्रशांत कुमार और दिनेश मिश्रा ने बताया कि यह समस्या आम है। जब भी नालियों की सफाई नहीं होती, ऐसी स्थिति बन जाती है। मोहल्ले के लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है।
[ad_2]
Source link































