Skip to main content

Naradsamvad

DM reviewed IGRS cases in Lucknow | लखनऊ में अल्पसंख्य कल्याण अधिकारी का वेतन रोका: डीएम ने की IGRS मामलों की समीक्षा, बोले- तहसीलदार मौके पर जाएं – Lucknow News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
3 Min Read

[ad_1]

Ad image

डीएम विशाखा जी ने सभी विभागों की समीक्षा कर सभी शिकायतों का समय से निस्तारण का निर्देश दिया।

लखनऊ जिलाधिकारी विशाख जी ने IGRS से जुड़ी शिकायतों के फीडबैक को लेकर बैठक की। उन्होंने असंतोषजनक फीडबैक वाले मामलों का जल्द से जल्द समाधान के निर्देश दिए। वहीं समाज कल्याण अधिकारी के लगातार बैठक में शामिल नहीं होने पर वेतन रोकने और स्पष्टीकरण देने के

.

डीएम बोले- तहसीलदार और नायब तहसीलदार हर हफ्ते पांच शिकायतों पर मौके पर जाएं। साथ ही सभी विभागों को पीड़ित से बात कर शिकायतों के निस्तारण की स्थित को बताने के आदेश दिए।

डीएम कलेक्ट्री परिसर में IGRS से जुड़ी शिकायतों के फीडबैक बैठक लेते हुए।

डीएम कलेक्ट्री परिसर में IGRS से जुड़ी शिकायतों के फीडबैक बैठक लेते हुए।

ALSO READ  मेरठ: खेल व्यवसायी के घर चोरी, नौकरानी ने बुजुर्ग महिला को नशीला पदार्थ देकर किया बेहोश

तहसीलों पर सही ढंग से हो सुनवाई

जिलाधिकारी ने तहसील स्तर की समीक्षा में सरोजनीनगर के 9, सदर के 11, मोहनलालगंज के 4 और बक्शी का तालाब के 14 प्रकरण का असंतोषजनक फीडबैक मिला। उन्होंने तहसीलदार और नायब तहसीलदार को शनिवार को आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

साथ ही सभी तहसीलदार और समस्त नायब तहसीलदार को हर हफ्ते कम से कम 5 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर जाकर करने के निर्देश दिए। जिसकी रिपोर्ट हर शनिवार शाम को उपलब्ध कराएंगे।

ALSO READ  शाहजहांपुर में बिजली के खंभे पर केबल लगाने को लेकर खूनी संघर्ष, फायरिंग में महिलाएं समेत 11 घायल

अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी का वेतन रोका

जिलाधिकारी ने अल्पसंख्य कल्याण अधिकारी के 5 मामलो में पोर्टल पर डिफॉल्टर दिखने पर नाराजगी जाहिर की। साथ ही उनके बैठक में भी न आने पर अल्पसंख्य कल्याण अधिकारी का वेतन रोकने के आदेश दिए। साथ ही इसको लेकर स्पष्टीकरण मांगा है।

25 RTE शिकायत नहीं हुईं निस्तारित

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के 25 प्रकरण में शिकायतकर्ताओं ने असंतोषजनक फीडबैक दिया है। इसको लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा- सभी मामले पिछले वर्ष के RTE के तहत स्कूल में एडमिशन को लेकर हैं।

ALSO READ  लखनऊ में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में दो भाइयों की मौत, एक गंभीर घायल

इस पर डीएम ने कहा- सभी शिकायतकर्ताओं को कॉल करके कार्यालय बुलाए। उन्हें बच्चों के आवेदन अगले सत्र में कराने के लिए लाटरी के माध्यम से कराएं। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन, सभी तहसीलदार, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!