[ad_1]
लखनऊ के सआदतगंज में शनिवार को बच्चों के स्कूली झगड़े में दो पक्ष आमने सामने आ गए थे। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर पथराव व दो राउंड फायरिंग की थी। जिसमें ईंट लगने से एक युवक जख्मी हो गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया
.
करीमगंज सआदतगंज नौशाद का पुत्र शारिक सेंट मैरी स्कूल में पढ़ता है। वहीं पर कासिम का पोता अली भी पढ़ने जाता है। स्कूल में दोनों बच्चों का किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। मामला इतना बढ़ गया कि बच्चों के घर आने के बाद दोनों परिवार आमने-सामने आ गए।

आरोपित कासिम और चांद गिरफ्तार।
पहले पत्थर फेंके, फिर झोंका फायर
इस दौरान मोहम्मद कासिम उर्फ मुन्ना के घर की छत से ही पत्थर फेकें गए। जिससे दूसरे पक्ष की तरफ से मौजूद जैद के सिर में चोट लग गई। इस दौरान कासिम ने कट्टे से हवाई फायरिंग भी की। जिसका वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।
थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि पीड़ित शहनवाज ने शनिवार रात कासिम उसके बेटे चांद, शानू, टिंकू और एक नाबालिग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपित कासिम और चांद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों के कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपित कासिम के खिलाफ जालसाजी, मारपीट व अन्य धाराओं में पूर्व से पांच मुकदमें दर्ज हैं।

आरोपियों के पास से मिला अवैध तमंचा।
फायरिंग का वीडियो हुआ था वायरल
वायरल वीडियो में दोनों पक्ष लड़ते हुए दिख रहे हैं। तभी एक पक्ष अंदर से कट्टा लेकर आता है। पहले तो दिखाता है, फिर डराने की नियत से फायर कर देता है। इसबीच दोनों गुटों में गाली-गलाैज और पत्थरबाजी होती है।
[ad_2]
Source link









