[ad_1]
Himanshu Tiwari | कानपुर15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

साढ़ में एक ज्वैलर्स व्यापारी से बदमाशों ने दिनदहाड़े 18 लाख रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया। कुढ़नी चौराहे पर हुई इस घटना में चार बदमाश दो अलग-अलग बाइक पर सवार होकर आए। सभी बदमाशों ने पहचान छिपाने के लिए हेलमेट पहन रखे थे।
पीड़ित व्यापारी मुकेश शुक्ला ने बताया कि बदमाशों ने पहले उनकी बाइक को टक्कर मारी, जिससे वे गिर गए। इसके बाद बदमाशों ने उनकी कनपटी पर कट्टा लगाकर उनके पास मौजूद जेवरात से भरा बैग छीन लिया। लूट में करीब 8 किलो चांदी, 100 ग्राम सोना और डेढ़ से दो लाख रुपए की नगदी शामिल है। कुल मिलाकर लूट का सामान लगभग 18 लाख रुपए का है।
घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित व्यापारी ने पुलिस और व्यापार मंडल को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। शाम को हुई इस घटना से व्यापारियों में रोष व्याप्त है। पुलिस से जल्द से जल्द बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। घाटमपुर एसीपी रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि वह मौके पर पहुंचे है। व्यापारी से घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी




[ad_2]
Source link









