[ad_1]
असगर नकी | सुलतानपुर17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सुल्तानपुर में गनपत सहाय कॉलेज के पीछे शव मिला।
सुल्तानपुर जिले के भंडरा गांव के एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान राहुल के रूप में हुई है। घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के गनपत सहाय कॉलेज के पीछे की है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना की सटीक वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह दुर्घटना थी या कोई अन्य कारण। स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है और आसपास के क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।
[ad_2]
Source link









