[ad_1]
अग्निवीर भर्ती में शामिल हुए अभ्यर्थी
फतेहगढ़ में संपन्न हुई अग्निवीर भर्ती रैली, 11 दिनों तक चले इस मेगा इवेंट में 12 जिलों से हजारों युवाओं ने भाग लिया। सेना में भर्ती होकर देश की सेवा का सपना देख रहे युवाओं ने दौड़, शारीरिक दक्षता और चिकित्सा परीक्षा में अपना दमखम दिखाया। 2023-24 में
.

अग्निवीर भर्ती में शामिल हुए abhyryhi
12 जिलों के अभ्यर्थी हुए शामिल
भर्ती कार्यालय बरेली द्वारा राजपूत रेजिमेंटल सेंटर फतेहगढ़ में 29 जनवरी से 08 फरवरी तक आयोजित इस भर्ती रैली में सेना भर्ती कार्यालय बरेली के अंतर्गत आनेवाले बारह जिलों- हरदोई, पीलीभीत, सीतापुर, बरेली, बहराईच, बलरामपुर, बदांयू, फर्रुखाबाद, लखीमपुर, संभल, शाहजहाँपुर और श्रावस्ती से अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर कार्यालय सहायक, स्टोर कीपर टेक्निकल, अग्निवीर टेक्निकल एवं अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं एवं 10वीं) के अभ्यर्थियों को बुलाया गया था।
11 दिनों तक चली अग्निवीर भर्ती
11 दिनों तक चलने वाली इस भर्ती रैली में 7886 से अधिक अभ्यर्थियों ने 1.6 किमी दौड़, शारीरिक दक्षता परीक्षण और चिकित्सा परीक्षा में भाग लिया और अपनी काबिलियत का प्रदर्शन करते हुए अपनी किस्मत आजमायी।
पिछले वर्ष हुई थी ऑनलाइन लिखित परीक्षा
2023-24 में प्रारंभिक चरण के रूप में ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। ऑनलाइन परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती के अगले चरण के लिए प्रवेश पत्र के माध्यम से बुलाया गया था।
यूपी और उत्तराखंड के सैन्य अधिकारियों ने की भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा
भर्ती के दौरान, मुख्यालय भर्ती क्षेत्र (यूपी एवं उत्तराखंड) के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने पूरी भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा की। स्थानीय सैन्य प्राधिकरण और फर्रुखाबाद नागरिक प्रशासन के द्वारा भर्ती प्रक्रिया को सफल बनाने में पूर्ण सहायता प्रदान की गई।
[ad_2]
Source link









