Skip to main content

Naradsamvad

Man arrested for sexually exploiting woman on pretext of marriage | शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला गिरफ्तार: नौकरी दिलाने के सिलसिले में हुई मुलाकात, छह साल तक करता रहा युवती शोषण – Lucknow News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

लखनऊ की ठाकुरगंज पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाले को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सरकारी नौकरी दिलाने के सिलसिले में मुलाकात की। इसके बाद नजदीकियां बढ़ाकर शादी का झांसा दिया। मिलने जुलने के दौरान संबंध बनाए। बाद में शादी से म

.

थाना प्रभारी श्रीकांत राय ने बताया कि बालागंज इलाके में रहने वाली युवती 12 दिसंबर को अलीगंज चांदगंज निवासी आकाश अवस्थी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। युवती का आरोप था कि उसकी मुलाकात आकाश ने कोरोना कॉल में हुई। आकाश घरों में दवा सप्लाई का काम करता था।

ALSO READ  मेरठ: खेल व्यवसायी के घर चोरी, नौकरानी ने बुजुर्ग महिला को नशीला पदार्थ देकर किया बेहोश

कोरोना समय में दवाई सप्लाई के दौरान हुई मुलाकात

कोरोना काल के दौरान ही आकाश और युवती के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। आकाश मिलने जुलने के दौरान युवती से संबंध बनाता था। युवती के विरोध करने पर आकाश ने उसे जल्द शादी करने का झांसा दिया। इस तरह करीब छह साल तक यौन शोषण करता रहा।

ALSO READ  देवरिया में दुर्गा पूजा मेले में डीजे बंद कराने गई पुलिस टीम पर हमला, चौकी इंचार्ज के साथ धक्का-मुक्की

नौकरी न मिलने पर पीड़िता आरोपित पर दबाव बनाने लगी। रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी देने पर आरोपित ने पीड़िता को शादी का फर्जी सर्टिफिकेट दिया। पुलिस के मुताबिक जांच में स्टांप पेपर पर कराई गई नोटरी में किसी अधिकारी के हस्ताक्षर नहीं हैं। पीड़िता ने आरोपित के खिलाफ कोर्ट के जरिए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवती की शिकायत पर आरोपी आकाश को रविवार को कुड़ियाघाट के पास गिरफ्तार किया गया।

ALSO READ  कांग्रेस 27 अक्टूबर को मुरादाबाद में करेगी बड़ा राजनीतिक सम्मेलन, पश्चिमी यूपी में तैयारी तेज

नौकरी के नाम पर ऐंठ लिए 5 लाख

युवती ने बताया कि आकाश ने मुलाकात के वक्त सरकारी अस्पताल में संविदा पर नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। नौकरी दिलाने के नाम पर ही बातचीत शुरू की थी। नौकरी लगवाने के लिए आरोपित ने पीड़िता से पांच लाख रुपये ऐंठ लिए।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!