Skip to main content

Naradsamvad

Kanpur: Fire breaks out in Ghee godown | कानपुर: घी के गोदाम में लगी आग: फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 3 घंटे में पाया काबू, 3 गैस सिलेंडर भी निकाले – Kanpur News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
1 Min Read

[ad_1]

Ad image

| कानपुर5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कानपुर के गोविंदनगर इलाके में स्थित एक घी गोदाम में बुधवार को भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही फजलगंज फायर स्टेशन से 3 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।

ALSO READ  बाराबंकी के रामनगर में नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन, भव्य कलश यात्रा के साथ होगी शुरुआत

गोदाम में धुएं के कारण विजिबिलिटी शून्य होने से दमकलकर्मियों को आग बुझाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आग की भयावहता को देखते हुए किदवईनगर और जाजमऊ फायर स्टेशन से भी अतिरिक्त दमकल गाड़ियां बुलाई गईं। कुल 5 दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

ALSO READ  IIT Madras की रिपोर्ट: AI पूरी नौकरी नहीं छीनेगा बल्कि काम करने के तरीके को बदलेगा

फायर टीम ने अपनी जान जोखिम में डालकर गोदाम के अंदर से 3 एलपीजी सिलेंडर भी निकाले, जिन्हें पानी से ठंडा कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। आसपास के रहवासियों को भी सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

ALSO READ  भ्रामक विज्ञापन के कारण Britannia Industries पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया

प्रभारी अग्निशमन अधिकारी कर्नलगंज, नरवल ने भी इस ऑपरेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और मीडियाकर्मियों ने फायर विभाग की इस कार्रवाई की सराहना की।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!