Skip to main content

Naradsamvad

Theft in temples revealed in three districts of UP | यूपी के तीन जिलों में मंदिर में चोरी का खुलासा: दो बदमाश गिरफ्तार, चांदी के बर्तन, नकदी बरामद; 3 फरार आरोपियों की तलाश – Kannauj News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

विकास अवस्थी | कन्नौज2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पुलिस ने मंदिर में चोरी करने वाले 2 चोरों को गिरफ्तार किया। - Dainik Bhaskar

पुलिस ने मंदिर में चोरी करने वाले 2 चोरों को गिरफ्तार किया।

उत्तर प्रदेश के कन्नौज, इटावा और फिरोजाबाद जिलों में मंदिरों से हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। कन्नौज पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं।

कन्नौज के एसपी बिनोद कुमार के निर्देश पर सर्विलांस और एसओजी टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ठठिया थाना क्षेत्र के रामनगर मोहल्ले से कुंवर पाल बंजारा और सौरभ राजपूत को गिरफ्तार किया।

ALSO READ  Amazon और Tata Motors की बड़ी साझेदारी, दिल्ली में उतरेंगे 3000 इलेक्ट्रिक ट्रक

आरोपियों के पास से चोरी का माल बरामद किया गया, जिसमें मुकुट, छत्र, स्वास्तिक, घंटे, सीसीटीवी की डीवीआर, 18,745 रुपए नकद और चांदी के बर्तन गलाकर बनाए गए बिस्किट शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया।

पुलिस ने आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया।

ALSO READ  बाराबंकी के रामनगर में नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन, भव्य कलश यात्रा के साथ होगी शुरुआत

पूछताछ में पता चला कि यह गिरोह पहले मंदिरों की रेकी करता था और फिर वहां से सोने-चांदी के छत्र और दानपात्र चुराता था। पहचान छिपाने के लिए सीसीटीवी की डीवीआर भी साथ ले जाते थे। गिरोह ने 19 जनवरी को कन्नौज के छिबरामऊ में प्राचीन कालका देवी मंदिर और बगिया वाले हनुमान मंदिर में चोरी की थी।

ALSO READ  इटावा में बेटी और उसके प्रेमी ने मिलकर की पिता की हत्या, शरीर को स्टोरेज बॉक्स में छिपाया

इससे पहले 9 जनवरी को इटावा के साईं मंदिर और 29 जनवरी को फिरोजाबाद के वैष्णो माता मंदिर में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस अब गिरोह के तीन अन्य सदस्यों – संजीव और भोंदा (दोनों रामनगर ठठिया के निवासी) तथा शेरा (डिंगरीगढ़ी ठठिया का निवासी) की तलाश कर रही है।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!