Skip to main content

Naradsamvad

रिलायन्स इंण्डस्ट्रीज लिमिटेड के सौजन्य से सी०एस०आर० मद से 03 ट्रूनॉट मशीनें जनपद को करायी उपलब्ध

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

 

Ad image

एडिटर कष्ण कुमार शुक्ल,नारद संवाद न्यूज़

बाराबंकी,राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत वर्तमान में जनपद में दिनांक 07 दिसम्बर, 2024 से चलाये जा रहे 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान के सफल सम्पादन हेतु विंग कमांडर अभिषेक मतिमान, रिलायन्स इंण्डस्ट्रीज लिमिटेड के सौजन्य से सी०एस०आर० मद से 03 ट्रूनॉट मशीनें जनपद-बाराबंकी को उपलब्ध करायी गयी है। जिसके लिये  शशांक त्रिपाठी, जिलाधिकारी महोदय, बाराबंकी ने रिलायन्स इंण्डस्ट्रीज लिमिटेड का आभार व्यक्त किया। डा० अवधेश कुमार यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा बताया गया कि इन आधुनिक मशीनो से टीबी की जाँचो का लाभ जनता को प्राप्त होगा। इससे 100 दिवसीय अभियान में नैट परीक्षण में तेजी आयेगी। डा० राजीव टंडन जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा बताया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, रामसनेहीघाट, जाटा बरौली व त्रिवेदीगंज, बाराबंकी पर टूनॉट मशीन उपलब्ध नही थी जिसके कारण वहाँ की जॉचे अन्य ब्लाको से करायी जाती थी। अब ये जॉचे उसी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में की जा सकेगी। अधीक्षक डा० कुलदीप मौर्या, डा० हरप्रीति एव डा० रमेश चन्द्रा को ट्रॅनॉट मशीने आवंटित कर प्राप्त करा दी गयी है। इस अवसर पर श्री आशुतोष उपायुक्त उद्योग, एवं जिला क्षय रोग केन्द्र व मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से श्रीमती शिप्रा सिंह, रितेश सिंह, कपिल कुमार, शिशिरकान्त, साबिर, डा० नासिंर कमाल, अंकुर वर्मा व कमलेश वर्मा इत्यादि उपस्थित रहे।

ALSO READ  भीषण चक्रवात अरनब का आंध्र प्रदेश के तट पर टकराने का अनुमान, 25 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!