Skip to main content

Naradsamvad

ipl 2025 captains list all teams shreyas iyer captain punjab kings csk mumbai indians hardik pandya ruturaj gaikwad

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
3 Min Read

[ad_1]

Ad image

IPL 2025 Captains List All Teams: IPL 2025 के आयोजन में अभी करीब 2 महीने से ज्यादा समय बाकी है. BCCI के उपाध्यक्ष ने हाल ही में बताया था कि सीजन का आगाज 21 मार्च से होगा. इस बीच श्रेयस अय्यर को पंजाब किंग्स का कप्तान घोषित कर दिया गया है. याद दिला दें कि श्रेयस को पंजाब ने मेगा ऑक्शन में 26.75 करोड़ रुपये देकर खरीदा था. इसी के साथ वो आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे. खैर पंजाब से पहले भी कई टीम अपने-अपने कप्तान का नाम घोषित कर चुकी हैं.

6 टीमों का कप्तान कन्फर्म

मुंबई इंडियंस ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी करते हुए बताया था कि हार्दिक पांड्या ही अगले सीजन MI के कप्तान बने रहेंगे. वहीं ऋतुराज गायकवाड़ IPL 2024 के सफल परीक्षण के बाद CSK के कप्तान होंगे, पैट कमिंस लगातार दूसरे सीजन SRH को फाइनल तक का सफर तय करवाना चाहेंगे. गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन चाहे पिछले सीजन निराशाजनक रहा, लेकिन टीम ने एक बार फिर शुभमन गिल पर भरोसा दिखाया है. वहीं अब तक IPL 2025 के लिए अपने कप्तान का एलान कर चुकी छठी और आखिरी टीम राजस्थान रॉयल्स है, जिसकी कमान संजू सैमसन के हाथों में होगी.

  • CSK – ऋतुराज गायकवाड़ (18 करोड़)
  • SRH – पैट कमिंस (18 करोड़)
  • मुंबई इंडियंस – हार्दिक पांड्या (16.35 करोड़)
  • गुजरात टाइटंस – शुभमन गिल (16.50 करोड़)
  • पंजाब किंग्स – श्रेयस अय्यर (26.75 करोड़
  • राजस्थान रॉयल्स – संजू सैमसन (18 करोड़)
ALSO READ  भारतीय सेना की ताकत बढ़ाएगा नया डिफेंस पैकेज, 2.12 लाख करोड़ रुपये के हथियारों को मिली मंजूरी

चार टीमों को अब भी कप्तान का इंतजार

चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, गुजरात, पंजाब और राजस्थान ने अपने-अपने टीम का कप्तान घोषित कर दिया है. मगर अभी RCB, लखनऊ सुपर जायंट्स, दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने लीडर का इंतजार है. एक तरफ विराट कोहली चाहे खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं, लेकिन उन्हें RCB की कप्तानी दोबारा मिलने की अटकलें जोरों पर हैं. वहीं दिल्ली से लखनऊ में गए ऋषभ पंत IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं. उन्हें लखनऊ ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा था. LSG की कप्तानी पंत को ही मिलने के कयास लगाए जा रहे हैं. रिपोर्ट्स अनुसार केएल राहुल और अक्षर पटेल, दोनों मिलकर दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभाल सकते हैं, वहीं KKR की लीडरशिप वेंकटेश अय्यर के हाथों में जा सकती है.

ALSO READ  देवरिया में गर्भवती महिला की हत्या का खुलासा, पति समेत परिवार ने सुपारी किलर से कराई थी हत्या

यह भी पढ़ें:

विराट कोहली को नहीं पसंद ये CSK का पूर्व खिलाड़ी, खुला वर्ल्ड कप 2019 का बहुत बड़ा राज

ALSO READ  बाराबंकी के हैदरगढ़ में 22 अक्टूबर से होगी श्रीराम कथा, अंतरराष्ट्रीय कथावाचक देवी ऋचा मिश्रा करेंगी संचालन

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!