Skip to main content

Naradsamvad

Neeraj Chopra Married; Panipat Haryana | हरियाणा के ओलिंपियन नीरज चोपड़ा ने शादी की: टेनिस प्लेयर पत्नी संग फोटो डालीं, सोनीपत की रहने वाली, पिता SBI बैंक से रिटायर – Panipat News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
5 Min Read

[ad_1]

Ad image

नीरज चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर पत्नी के साथ शादी की फोटो शेयर की हैं।

हरियाणा के रहने वाले ओलिंपियन नीरज चोपड़ा ने शादी कर ली है। उन्होंने सोनीपत के लड़सौली गांव की रहने वाली टेनिस प्लेयर हिमानी मोर के साथ 7 फेरे लिए हैं। उनके पिता चांद राम स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) से करीब 2 महीने पहले ही रिटायर हुए हैं। हिमानी के पिता

.

नीरज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शादी से जुड़ी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- ‘जीवन के नए अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ की।’

नीरज के चाचा सुरेंद्र चोपड़ा ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि शादी का कार्यक्रम बहुत ही गुपचुप तरीके से रखा गया था। शादी में सिर्फ लड़का और लड़की के परिवार के सदस्य शामिल हुए। गांव और रिश्तेदारी में भी किसी को शादी के बारे में नहीं पता था। सोशल मीडिया पोस्ट के बाद सभी को शादी की सूचना मिली।

यह शादी 17 जनवरी को भारत में हुई है। नीरज अपनी दुल्हनिया के साथ आज यानी रविवार सुबह विदेश में घूमने के लिए गए हैं। उनके वापस भारत लौटने के बाद ही रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया जाएगा।

ALSO READ  हापुड़ में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की सघन गश्त और चेकिंग अभियान

नीरज-हिमानी की शादी की तस्वीरें

पत्नी हिमानी के साथ फेरे की रस्म निभाते नीरज चोपड़ा।

पत्नी हिमानी के साथ फेरे की रस्म निभाते नीरज चोपड़ा।

नीरज चोपड़ा की मां सरोज देवी शादी की रस्में निभाती हुईं।

नीरज चोपड़ा की मां सरोज देवी शादी की रस्में निभाती हुईं।

फेरे की रस्म के दौरान नीरज चोपड़ा और उनकी पत्नी हिमानी। साथ में दोनों परिवारों के सदस्य भी बैठे हुए हैं।

फेरे की रस्म के दौरान नीरज चोपड़ा और उनकी पत्नी हिमानी। साथ में दोनों परिवारों के सदस्य भी बैठे हुए हैं।

स्कूल टाइम में टेनिस खेलना शुरू किया हिमानी मोर ने सोनीपत के लिटिल एंजेल स्कूल में पढ़ाई के दौरान टेनिस खेलना शुरू किया था। हिमानी की मां मीना ने उन्हें शुरुआती दौर में ट्रेनिंग दी। उन्होंने गांव छोड़कर सोनीपत में किराए का मकान लिया। खेल के साथ-साथ दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस कॉलेज से ग्रेजुएशन की। अब वह न्यू हैम्पशर में फ्रैंकलिन पियर्स यूनिवर्सिटी में ‘स्पोर्ट्स मैनेजमेंट’ की पढ़ाई कर रही हैं।

इसके बाद वर्ष 2017-18 में ताइवान में आयोजित विश्वविद्यालय टेनिस चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया। मां के अलावा पिता चांद राम मोर ने भी बेटी को हमेशा आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। हिमानी का छोटा भाई हिमांशु भी टेनिस का खिलाड़ी है। साथ ही 2 चचेरे भाई इंटरनेशल खिलाड़ी रहे हैं।

नीरज चोपड़ा की पत्नी हिमानी मोर USA की किसी स्पोर्ट्स एकेडमी में ट्रेनिंग ले रही हैं।

नीरज चोपड़ा की पत्नी हिमानी मोर USA की किसी स्पोर्ट्स एकेडमी में ट्रेनिंग ले रही हैं।

ALSO READ  अखिलेश यादव 12 दिसंबर को जाएंगे अयोध्या, राम मंदिर में करेंगे प्रार्थना

मनु भाकर से चलीं थी शादी की अटकलें

पेरिस ओलिंपिक में सिल्वर मेडल जीतने के बाद नीरज की ओलिंपियन शूटर मनु भाकर से शादी की चर्चाएं चली थीं, लेकिन परिवार के लोगों ने इस बात से इनकार कर दिया था। तब मनु भाकर की मां सुमेधा ने कहा था कि वो (मनु) अभी बहुत छोटी हैं। अभी इस बारे में नहीं सोचा है। भगवान जो चाहेंगे, भविष्य में वही होगा।

वहीं नीरज चोपड़ा के परिवार ने कहा था कि नीरज की उम्र अभी देश के लिए और खेलने की है। नीरज भी हमेशा देश के लिए अभी और मेडल लाने की बात कहते हैं। वे नीरज की शादी तब ही करेंगे, जब वह खुद ही कहेंगे। उन पर शादी का कोई दबाब नहीं होगा।

नीरज चोपड़ा अपने पिता सतीश चोपड़ा और मां सरोज देवी के साथ।

नीरज चोपड़ा अपने पिता सतीश चोपड़ा और मां सरोज देवी के साथ।

पानीपत के रहने वाले, मोटा कहकर चिढ़ाते थे लोग

नीरज का जन्म 24 दिसंबर 1997 को खंडरा गांव में हुआ। उन्होंने चंडीगढ़ के दयानंद एंग्लो वैदिक कॉलेज से ग्रेजुएशन की। बचपन में नीरज बहुत मोटे थे और इसके लिए उन्हें चिढ़ाया भी जाता था। इसके बाद पिता सतीश चोपड़ा ने नीरज को जिम भेजना शुरू किया।

ALSO READ  Vivo भारत में 26 नवंबर को लॉन्च करेगा X500 सीरीज स्मार्टफोन और Watch GT 2

नीरज की प्रतिभा को सबसे पहले मशहूर भाला फेंक खिलाड़ी जयवीर चौधरी ने पहचाना और वह नीरज के पहले कोच बने। उसके बाद नीरज ने पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ट्रेनिंग ली। वहां उन्होंने 55 मीटर की थ्रो रेंज हासिल की।

वर्ष 2012 में नीरज लखनऊ में हुई जूनियर चैंपियनशिप में हिस्सा लेने गए और वहां 68.40 मीटर दूर भाला फेंककर रिकॉर्ड बना डाला। उसके बाद नीरज ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। दक्षिण एशियाई खेलों में नीरज के प्रदर्शन के बाद इंडियन आर्मी ने उन्हें राजपूताना राइफल्स में जूनियर कमीशंड ऑफिसर का पद ऑफर किया। इसके बाद उन्हें नायब सूबेदार का पद दिया गया। वर्ष 2016 में नीरज चोपड़ा को औपचारिक रूप से आर्मी में जेसीओ के रूप में शामिल किया गया और ट्रेनिंग के लिए छुट्टी दी गई।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!