Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़

दूसरे तह कि बिल्डिंग बनी शराबियों का अड्डा-शराब के खाली क्वाटर व वियर की खाली बोतलों से लगा लो अंदाजा….

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
3 Min Read

रिपोर्ट-राघवेन्द्र मिश्रा/के के शुक्ला (नारद संवाद एजेंसी)

Ad image

 

 

रामनगर तहसील परिसर के ऊपर की बिल्डिंग में शौचालयों व छतो पर गंदगी का लगा अम्बार

 

बाराबंकी। बाराबंकी की तहसील रामनगर के परिसर में लोगों के पेशाब वा शौंच के लिए बनाए गए संयुक्त शौचालय का बुरा हाल है। तहसील परिसर के ऊपर शौचालय व बिल्डिंग में भारी गंदगी व्याप्त है। ऊपर बने शौचालय में पानी की व्यवस्था नहीं है। हाथ धोने वाला वॉश बेसिन भी खराब पड़ा हुआ है जिसके नीचे पाइप भी नहीं लगाए गए हैं। जिससे शिकायत लेकर तहसील आने जाने वाले पीड़ित शौचालय गंदा देखकर उल्टे पैर वापस लौटते हैं बदबू के वजह से पेशाब भी नहीं कर पा रहे हैं। शौचालय के अंदर इतनी बदबू व्याप्त है फिर भी सफाई कर्मियों के द्वारा साफ सफाई नहीं की गई है जिससे पूरा शौचालय बदबू कर रहा है।

 

ALSO READ  अमेठी में 17 साल की किशोरी लापता, गांव के ही युवक पर अपहरण का मामला दर्ज


शौचालय के अंदर गंदगी व्याप्त है। टॉयलेट के किनारे बियर के केन व शराब की बोतल पड़ी हुई है इससे यही लग रहा है कि शौचालय व ऊपर बनी बिल्डिंग शराब का अड्डा बन गया है।भारी गंदगी ऊपर बनी छत में भी व्याप्त है छत पर भारी मात्रा में शराब की बोतले पड़ी हुई है और गंदगी व्याप्त है। देखने से तो यही लगता है की सफाई कर्मचारी सफाई तक नहीं करने आते।शराब की बोतल बीयर के कैन फैले हुए हैं। तहसील के संबंधित उप जिला अधिकारी पवन कुमार को कानो कान खबर नहीं है।संबंधित नाजिर भी जानकार भी अनजान बना हुआ है भारी गंदगी शौचालय व छतो पर व्याप्त है इस और सबका ध्यान नहीं जा रहा है। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वच्छ भारत अभियान चला रहे हैं तो दूसरी ओर तहसील रामनगर के परिसर में शौचालय एवं गंदगी के साथ-साथ शराब की बोतले तहसील की छत पर पड़े हुए हैं संबंधित तहसील के आधिकारिक कर्मचारी जानकर भी अंजान बने हुए हैं।

ALSO READ  गाजियाबाद: वसुंधरा पुलिस चौकी के एसी यूनिट में धमाका, एक व्यक्ति घायल

 


इस संबंध में तहसीलदार भूपेंद्र विक्रम सिंह ने बताया संबंधित कर्मचारियों को सफाई के लिए लगाया जाएगा साथ ही नाजिर से जवाब मांगा जाएगा।

ALSO READ  राम मंदिर में चोरी के दावों को महंत राजू दास ने नकारा, डोनेशन में गड़बड़ी पर SIT जांच का समर्थन
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!