Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़

श्री लोधेश्वर महादेवा में सात दिवसीय महोत्सव का हुआ भव्य आगाज

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

 

Ad image

 

 डीएम व एसपी ने विश्व कल्याण द्वार पर फीता काटकर एवं भोलेनाथ के दरबार में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर महोत्सव का किया शुभारंभ

 

एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ल नारद संवाद

बाराबंकी। राम नगर स्थित श्री लोधेश्वर महादेवा में सात दिवसीय महोत्सव शुक्रवार से आरंभ हो गया है। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शुक्रवार की दोपहर महादेवा पहुंचकर बैंड की मधुर धुनों के बीच विश्व कल्याण द्वार पर फीता काटकर व भोलेनाथ के दरबार में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर महादेवा महोत्सव का शुभारंभ किया। महादेवा महोत्सव इस बार “शिवोऽहम्” की थीम पर आयोजित किया जा रहा है। मंदिर परिसर से लेकर मंदिर में फूल-मालाओं से सजावट की गई है। गर्भगृह को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। श्री लोधेश्वर महादेव के दरबार में शुक्रवार को पूजन-अर्चन हरि ओम स्वस्ति न इंद्रो स्वस्ति। स्वस्ति नः पूषा स्वस्ति न वृहस्पति दधाति… के वैदिक मंत्र गूंजते रहे। विश्व कल्याण द्वार पर जिलाधिकारी श्री सत्येंद्र कुमार ने फीता काटकर महोत्सव का शुभारंभ किया। इसके बाद जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार व पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह सहित पूर्व विधायक श्री शरद अवस्थी आदि भोलेनाथ की आराधना के लिए मंदिर पहुंचे जहाँ पर अनिल शास्त्री, आदित्य तिवारी व मंदिर के पुजारी वीरेंद्र शास्त्री द्वारा अंग वस्त्र, नारियल, पुष्प, अक्षत, दूध, गंगाजल, शहद आदि से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान से पूजा-अर्चना कराई गई। इस दौरान पूरा परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद जिलाधिकारी मेला मैदान में सांस्कृतिक मंच पर पहुंचे और दीप प्रज्ज्वलित कर महादेवा महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। इस मौके पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बैण्ड के कलाकारों को मेडल पहनाकर सम्मानित भी किया। जिलाधिकारी ने उद्घाटन संबोधन में सभी जनपद वासियों से महादेवा महोत्सव में आने की अपील की। इस अवसर पर एसडीएम पवन कुमार, पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी, ब्लाॅक प्रमुख संजय तिवारी, नगर पंचायत अध्यक्ष रामशरण पाठक आदि मौजूद रहे। मंच का संचालन प्रवक्ता आशीष पाठक ने किया।

ALSO READ  राम मंदिर में चोरी के दावों को महंत राजू दास ने नकारा, डोनेशन में गड़बड़ी पर SIT जांच का समर्थन
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!