Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
1 Min Read

 

Ad image

 

रोते बिलखते मृतक के परिजन 

रिपोर्ट/शिवम मिश्र 

सूरतगंज बाराबंकी। खेत से फसल की रखवाली करके घर वापस लौटते समय रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। बुधवार शाम करीब 8 बजे हुए सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको आनन फानन मे चिकित्सीय उपचार के हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूरतगंज लाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया। जिसकी इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज (केजीएमयू) अस्पताल में मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र झंझरा चौराहे से करीब 500 मीटर दूर पश्चिम मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से नंदापुरवा गांव निवासी बाइक सवार अंबिका प्रसाद वर्मा पुत्र बाले वर्मा (48) की घायल अवस्था में इलाज के दौरान मौत हो गई। शव के पीएम हेतु परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

ALSO READ  अखिलेश यादव का वादा: सत्ता में आने पर उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के लिए बनेगा म्यूजियम
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!