Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़

संजय सेतु पुल पर मरम्मत कार्य होने से लगा कई घंटो का लंबा जाम 

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
3 Min Read

Ad image

 जर्जर की हालत में संजय सेतु पुल का ज्वाइंटर 

एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ल 

रामनगर बाराबंकी। तहसील रामनगर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ बहराइच का संजय सेतु पुल बूढ़ा व जर्ज़र होने की वजह से आए दिन राजमार्ग पर सफर करने वाले राहगीरों के लिए मुसीबत बन गया है।आए दिन पुल के ज्वाइंटों में दरार आ जाती है। जिसकी मरम्मत होती रहती हैं। मरम्मत होने के बाद महीने भर भी नहीं चलता और फिर से पुल के ज्वाइंटों में दरारे खुल जाती है, जिससे आए दिन पुल पर यातायात बाधित हो जाता है जिससे कई घंटे तक कई किलोमीटर का लंबा-लंबा जाम बाराबंकी बहराइच की सीमा में लग जाता है।इसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करने वाले हजारों राहगीर बड़ी कठिनाइयों का सामना करके कई घंटे तक भूख और प्यास के मारे बुरी तरीके से जाम में फंसे रहते हैं।बता दें संजय सेतु पुल काफी जर्जर व पुराना हो चुका है जिसकी उम्र 43 साल हो चुकी है। सेतु जर्जर होने की वजह से लोग आए दिन परेशान होते हैं।सरकार इस पुल की मरम्मत आये दिन करवाती रहती है। बहाराइच के राहगीर आनंद ने बताया 3 घंटे से जाम में फंसे हुए अभी तक जाम नहीं हटा है हमको बहराइच जाना है सरकार को जल्द ही नया पुल का निर्माण करना चाहिए जिससे यातायात बाधित न हो।लखनऊ के राहगीर अमन कुमार ने बताया संजय सेतु दो जनपदों को जोड़ता है जिस पर हजारों वाहन आए दिन पुल खराब होने से लोग जाम में फंस जाते हैं सरकार को नया पुल तुरंत बनवाना चाहिए। राजधानी लखनऊ के हारून ने बताया सरयू नदी स्थित संजय सेतु छतिग्रस्त हो गया जिस पर काम चल रहा है 3 घंटे से ज्यादा जाम में फंसे हैं हम वापस लखनऊ के लिए लौट रहे हैं हमको बहराइच जाना था।बहराइच से बाराबंकी लौट रहे सुशील कुमार त्रिवेदी ने बताया 3 घंटे से रोडवेज की बस में बैठे हुए हैं संजय सेतु पुल पर काम चल रहा है आए दिन मुसीबत खड़ी हो जाती है।रामनगर पुलिस व जरवल रोड पुलिस जाम में फंसे वाहनो को एक साइड से निकालने की कोशिश कर रही है परंतु अभी भी जाम संजय सेतु पुल से चौकाघाट तक लगा हुआ है।

ALSO READ  अयोध्या में 10वां दीपोत्सव: सीएम योगी ने गुरु वशिष्ठ की भूमिका निभाकर किया भगवान राम का स्वागत
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!