Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़

रेली बाजार में सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का हुआ शुभारम्भ 

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

 

Ad image

 

 

 

एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ल 

रामनगर बाराबंकी।जनपद बाराबंकी के विकासखंड रामनगर के ग्राम पंचायत लोहटी जई मजरे रेली बाजार में सेवानिवृत अध्यापक संतराम वैश्य के द्वारा श्री मद भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें आश्रम राधाकृष्ण प्रणाम मंदिर होसवा पुर खैराकनकू बाराबंकी से पधारे कथा वाचक कृष्णानंद मृदुल जी महाराज नें पूँजा पाठ कर श्री मद भागवत कथा का श्री गणेश सरस्वती वंदना से प्रारम्भ किया। सर्वप्रथम कथा के पंडाल में कथा वाचक नें माता जी का सुन्दर गान कर एक माँ शेरा वाली की सुन्दर झांकी शेर के साथ लोगो को दिखाई जिसको देखकर कथा का श्रवण कर रहें श्रद्धालु प्रसन्न हो गए। झांकी में माँ दुर्गा का सुन्दर रोल छवि मिश्रा नें किया तो श्री कृष्ण जी की जो झांकी दिखाई गई उसका रोल नैतिक मिश्र नें किया। जिसको देखकर लोग तालिया बजाने पर मजबूर हो गए।तदउपरान्त इस भागवत में राजू ढोलक वादक, राम बरन कैसियो व श्रीराम नें आर्गन बजाकर कथा सुन रहें लोगो को प्रसन्न कर दिया।इस अवसर पर पूर्व प्रधान शत्रुधन वैश्य,अमित कुमार, हरिद्वार, धर्मेंद्र त्रिवेदी रामू त्रिवेदी, राजाराम हरिद्वार प्रेम रावत सुनील कुमार दुर्गा विजय, हरिश्चंद्र उमेश दुर्गा प्रसाद सहित तमाम लोगों नें कथा सुनकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

ALSO READ  भारतीय नौसेना का बड़ा एक्शन, सोमालिया के तट से अगवा ईरानी जहाज के 20 चालक दल को बचाया
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!