Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़

ब्लैकस्पॉट्स वाले स्थानों पर एक्सीडेंट रोकने के लिये उठाये जाए प्रभावी कदम:डीएम सत्येंद्र कुमार

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

 

Ad image

 

 

 

एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ल 

बाराबंकी, 11 नवंबर। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लोकसभागार में जिलाधिकारी  सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी श्री सत्येंद्र कुमार ने कहा कि जिले के ब्लैक स्पॉट्स वाले स्थानों पर एक्सीडेंट रोकने के लिये प्रभावी कदम उठाये जाए। यातायात के नियमों को तोड़ने वालों पर कठोर कार्यवाही की जाए। हाइवे पर ई-रिक्शा से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिये ई-रिक्शा को हाइवे पर चलने से रोका जाए। सभी ई-रिक्शा चालकों को सूचित कर दिया जाए कि वह हाइवे पर ई-रिक्शा न चलाये। जिलाधिकारी ने कहा कि ब्लैक स्पॉट्स वाले स्थान असेनी मोड़, दारापुर मोड़, कोटवा मोड़, लक्षबर बजहा मोड़, रसौली मोड़, बिंदौरा मोड़, किसान पथ पर बबुरिहा मोड़ आदि स्थानों पर अक्सर सड़क दुर्घनाएं होती रहती है, इन स्थानों पर दुर्घनाएं रोकने के लिये सम्बंधित विभाग के अधिकारी प्रभावी कदम उठाए जिससे दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति पर रोक लग सके। इसके अलावा कस्बों व प्रमुख चौराहों पर अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा/ वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही की जाए। जिलाधिकारी ने गत माह की बैठक के कार्यवृत्त को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के पोर्टल पर अपलोड किये जाने की स्थिति तथा गत बैठक में लिए गए निर्णयों के सापेक्ष कृत कार्यवाही की भी समीक्षा की। जनपद की सड़क दुर्घटनाओं की अद्यावधिक स्थित व जनपद की सीमांतर्गत मार्गवार दुर्घटनाओं की समीक्षा करते हुए तीन या तीन से अधिक मृत्यु वाली सड़क दुर्घटनाओं की जांच संयुक्त रूप से समस्त स्टेक होल्डर विभागों के नामित प्रतिनिधियों द्वारा निर्धारित प्रारूप पर करते हुए आख्या प्रस्तुत करने को कहा। सड़कों पर मोड़ वाले स्थानों से अवैध अतिक्रमण को भी हटाने के निर्देश दिए। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक  चिरंजीवी नाथ सिन्हा, एआरटीओ अंकिता शुक्ला, सीओ सिटी सुमीत त्रिपाठी सहित सम्बंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

ALSO READ  आगरा पुलिस ने ट्रैफिक माह के तहत चलाया जागरूकता अभियान, जरूरतमंदों को बांटे हेलमेट
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!