रिपोर्ट: आदित्य मिश्रा
अमेठी जिले के गौरीगंज कोतवाली इलाके में गुरुवार शाम को हुई एक पुलिस मुठभेड़ में तसव्वुर उर्फ छोटू नाम के संदिग्ध के पैर में गोली लगी है। यह घटना रायबरेली रोड पर काजीपट्टी गांव के पास हुई।
गौरीगंज पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि कुछ लोग गोवंश वध की योजना बना रहे हैं। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो संदिग्धों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की।
तीन अन्य संदिग्ध गिरफ्तार
मुठभेड़ के दौरान घायल तसव्वुर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद पुलिस ने तीन अन्य संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जिनके नाम इस प्रकार हैं:
- जुम्मन, पिता सिद्दीक (उर्फ सद्दीक), निवासी गुवावा, गौरीगंज
- वाजिद, पिता वली मोहम्मद (उर्फ मलिक), गौरीगंज थाना क्षेत्र
- आरिफ, पिता शरीफ, निवासी बादल का पुरवा, नरोली, गौरीगंज
पुलिस ने मौके से एक गाय और गोवंश वध में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है।









