स्टेशन रोड स्थित किंग स्पा सेंटर पर छापेमारी, पुलिस ने की कार्रवाई !
ब्यूरो रिपोर्ट नारद संवाद न्यूज़
बस्ती :- जनपद के पुरानीबस्ती थाना क्षेत्र स्थित स्टेशन रोड पर संचालित किंग स्पा सेंटर पर पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक पुरानीबस्ती के नेतृत्व में पुलिस एवं महिला पुलिस टीम द्वारा की गई।
बताया गया कि दक्षिण दरवाजा चौकी क्षेत्र में सायंकालीन गश्त और चेकिंग के दौरान पुलिस को स्पा सेंटर में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली। सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी कर मौके से 10 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया।
पुलिस ने सभी गिरफ्तार व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170/126/135 BNSS के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया। वहीं स्पा सेंटर में मौजूद 5 महिला कर्मचारियों को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) की मदद से रेस्क्यू कर आवश्यक कार्रवाई के बाद उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार स्पा सेंटर में संचालित गतिविधियों की भी जांच की गई है। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा।
🔹 गिरफ्तार संदिग्धों में गोण्डा, बस्ती, वाराणसी, सिद्धार्थनगर और बिजनौर जनपदों के निवासी शामिल हैं।