Naradsamvad

[post-views]

बाराबंकी में फिर बड़ा हादसा : ट्रक-ट्रेलर की भीषण टक्कर के बाद लगी आग, दो जिंदा जले, दो झुलसे..!

🟥 हैदरगढ़ में तड़के मचा हड़कंप, लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर धधके वाहन !

पत्रकार राघवेन्द्र मिश्रा (एडिटर)

बाराबंकी:-  जनपद के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। लखनऊ-सुल्तानपुर मार्ग स्थित मुर्गी दाना फैक्ट्री मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने आगे चल रहे ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि दोनों वाहनों में देखते ही देखते आग लग गई और कुछ ही मिनटों में दोनों वाहन आग के गोले में तब्दील हो गए। हादसे में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि ट्रेलर चालक गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 2:10 बजे ट्रेलर संख्या UP 51 BT 5874 और ट्रक संख्या UP 33 BT 1489 सुल्तानपुर से लखनऊ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे लग रहे ट्रक में पीछे से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मनोज कुमार किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहा, लेकिन उसके साथ मौजूद अन्य लोग आग की चपेट में आ गए। आग बुझने के बाद मौके से एक शव बरामद हुआ, जबकि सुबह मलबा हटाने के दौरान दूसरा जला हुआ शव मिला। दोनों शवों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। वहीं ट्रक चालक और उसका हेल्पर सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हादसे के कारण कई घंटों तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा और लंबा जाम लगा रहा।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1083672
Total Visitors
error: Content is protected !!