रिपोर्ट/विवेक शुक्ला
रामनगर, बाराबंकी। जरवल रोड थाना क्षेत्र में गोण्डा-बहराइच हाइवे पर सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक वृद्ध की मौत हो गई। हादसे में बाइक चालक भी घायल हो गया।ग्राम तपेसिपाह निवासी ननकू बुधवार को जानवर चराने गए थे। बताया जाता है कि बाबा पुरवा के पास हाइवे पार करते समय सामने से आ रही बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ननकू गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाइक चालक को मामूली चोटें आईं। चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।परिजन गंभीर हालत में ननकू को निजी वाहन से इलाज के लिए बाराबंकी ले जा रहे थे। रास्ते में हालत बिगड़ने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।






























