Naradsamvad

[post-views]

मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने हत्या पीड़ित परिवार से मिलकर दिया न्याय का भरोसा

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर (बाराबंकी)। कोतवाली दरियाबाद क्षेत्र के ग्राम बेहटा निवासी युवक की निर्मम हत्या के बाद मंगलवार को प्रदेश के पंचायती राज व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने मृतक बब्लू राजभर के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।बताया जाता है कि बेहटा निवासी बब्लू राजभर पुत्र पूर्णवासी की तीन दिन पूर्व उस समय हत्या कर दी गई थी, जब वह बर्फ बेचने के लिए ग्राम नैपुरा मजरे परसावल गया था। परिजनों के अनुसार आरोपी शंकर यादव ने दो बार बर्फ लिया और पैसा नहीं दिया। जब बब्लू बर्फ निकालने के लिए झुका, तभी आरोपी ने उसका गला रेतकर हत्या कर दी। इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश और दहशत का माहौल है।घटना की सूचना पर मंत्री ओमप्रकाश राजभर मृतक के घर पहुंचे और पत्नी, माता-पिता समेत परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने आर्थिक सहायता भी प्रदान की और कहा कि अपराधियों व उन्हें संरक्षण देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उपजिलाधिकारी सिरौली गौसपुर को आवास, कृषि भूमि, बच्चों की शिक्षा, भरण-पोषण व पेंशन की व्यवस्था शीघ्र कराने के निर्देश दिए।पुलिस क्षेत्राधिकारी जटाशंकर मिश्रा ने बताया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। एक अन्य व्यक्ति की संलिप्तता की भी जांच हो रही है, जिस पर मंत्री ने निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार अपराध और माफिया तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है और आदेशानुसार ही चुनाव कराए जाएंगे।इस दौरान पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी, डीपीआरओ, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी, एडीओ पंचायत अभय शुक्ला, ग्राम प्रधान दुर्गेश कुमार, सचिव ऋषभ पांडे सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

764835
Total Visitors
error: Content is protected !!