Skip to main content

Naradsamvad

रावण का पुतला दहन होते ही गूंजा जय श्री राम

Vivek Shukla
3 Min Read

महादेवा बाराबंकी।
सुप्रसिद्ध पौराणिक तीर्थ स्थल लोधेश्वर महादेवा में चल रही 10 दिवसीय रामलीला में आज रावण वध दशहरे का बहुत ही रोचक लीलाएं रामलीला मैदान में नवयुवक रामलीला समिति लोधेश्वर महादेवा के कलाकारों के द्वारा दिखाई गई ,दशहरा के मौके पर रामलीला मेले में अहिरावण और रावण वध की लीला का मंचन किया गया। रावण का वध होने के बाद मैदान में खड़े रावण के पुतले का दहन किया गया। दर्शकों ने श्रीराम के जयकारे लगाए। दशहरे की रामलीला का देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे।मेला मैदान में दशहरा को लेकर दोपहर से ही लोगों की भीड़ बढ़ने लगी। मेघनाद की मृत्यु के बाद रावण असहाय महसूस करता है और पाताल के राजा अहिरावण को भेजता है। अहिरावण मायावी शक्ति से श्रीराम और लक्ष्मण का अपहरण कर पाताल में ले आता है। हनुमान जी अहिरावण का वध करके श्रीराम और लक्ष्मण को बंधन मुक्त कर ले आते हैं। इस पर रावण स्वयं युद्ध की कमान संभालता है। श्रीराम व रावण में भयंकर युद्ध होता है। जब रावण भी मरता है तो श्रीराम विभीषण से वजह पूछते हैं। इस पर विभीषण रावण की नाभि में अमृत होने और वहां तीर मारने को कहते है। इसके बाद श्रीराम के हाथों रावण का वध हो जाता है। रावण का वध होते ही मेला मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठता है। बुराई के प्रतीक रावण रुपी पुतले का दहन किया जाता है।आतिशबाजी का शानदार प्रदर्शन किया गया, रामलीला मैदान में आगंतुक अतिथियों में ग्राम प्रधान लोधौरा अजय कुमार तिवारी, जिला कार्य समित सदस्य अनिल अवस्थी महेश तिवारी, अयोध्या प्रसाद अवस्थी सपा नेता शीतला सिह आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर आए हुए सभी अतिथियों का ग्राम प्रधानों द्वारा अजय कुमार तिवारी उर्फ राजन क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मनोज वर्मा व नवयुवक रामलीला समिति के पदाधिकारीयों ने हार्दिक स्वागत किया नवयुवक रमिला समिति के कलाकारों व पदाधिकारी सहित हजारों की संख्या में दर्शक क्षेत्रीय व राजनीतिक गणमान्य लोगों की उपस्थिति मौजूद रहे ।नव युवक रामलीला समिति महादेवा के सभी सदस्यों व कलाकार सहित रूद्र प्रसाद त्रिपाठी पवन शर्मा जगदीश कुमार शुक्ला बृजेश कुमार शुक्ला भोलानाथ सिंह चंद्रेश द्विवेदी पुष्पेंद्र सिंह संदीप शुक्ला,उपेंद्र,विवेक द्विवेदी जीतेंद्र द्विवेदी, अनुभव तिवारी, योगेश शास्त्री,लवकुश मिश्रा रिंकू वर्मा आदि सहित हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी व दर्शक मौजूद रहे।सुरक्षा व्यवस्था में उप निरीक्षक राज कुमार सिंह,अजय कुमार सिंह, जंग शेर सिंह चौहान अंकित, कृपा शंकर, प्रमोद आदिसुरक्षा कर्मियों के साथ मेले की सुरक्षा में मौजूद रहे

ALSO READ  तेल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए IOC चेयरमैन ने घरेलू शिपिंग बेड़े को बढ़ाने की मांग की
Ad image
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!