Skip to main content

Naradsamvad

New bus service started on Pachpokhari-Gorakhpur route | पचपोखरी-गोरखपुर रूट पर नई बस सेवा शुरू: 21 रुपए में खलीलाबाद तक का सफर, विधायक अंकुर तिवारी ने संभाली यरिंग – Sant Kabir Nagar News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

देवीलाल गुप्ता | संतकबीर नगर11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संतकबीरनगर में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर यातायात सुविधा देने के लिए रविवार को पचपोखरी-गोरखपुर रूट पर नई बस सेवा शुरू की गई। सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर इस सेवा का उद्घाटन किया। उन्होंने खुद बस की स्टेरिंग संभालकर यात्रियों को रवाना किया।

ALSO READ  अग्निवीरों की पहली खेप होगी विदा, 31 दिसंबर तक सेना से बाहर जाएंगे 18,300 जवान

नई बस सेवा से यात्री पचपोखरी से खलीलाबाद तक का सफर मात्र 21 रुपए में तय कर सकेंगे। इस सेवा का सबसे अधिक फायदा छात्रों, व्यापारियों और रोजाना यात्रा करने वाले लोगों को मिलेगा। विधायक तिवारी ने कहा कि अब ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को गोरखपुर और खलीलाबाद जाने के लिए अतिरिक्त खर्च नहीं करना पड़ेगा।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना है। इसी दिशा में परिवहन सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। इस सेवा की शुरुआत से क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है।

ALSO READ  पूर्व भाजपा सांसद धर्मेंद्र काश्यप 27 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी में होंगे शामिल

कार्यक्रम में भाजपा वरिष्ठ नेता देवेंद्र मिश्रा, छेदीलाल यादव, एआरएम बस्ती आयुष भटनागर समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने इस सुविधा के लिए विधायक का आभार जताया और कहा कि इससे उनकी आवाजाही आसान होगी।

ALSO READ  शाहजहांपुर में नाबालिग लड़की का अपहरण करने वाला हरियाणा का युवक गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचा

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!