Skip to main content

Naradsamvad

Pilgrim bus collides with tractor, two killed | तीर्थयात्रियों की बस ट्रैक्टर से टकराई, दो की मौत: गुजरात से यात्रियों को लेकर जा रही थी, 11 दिन की धार्मिक यात्रा पर निकले थे – Bareilly News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

Bhim Manohar | बरेली41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बरेली में शनिवार सुबह गुजरात के तीर्थ यात्रियों को लेकर जा रही बस बिलबा पुल पर ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। इस हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल है। उसका एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है।

गुजरात के भाव नगर के रहने वाले थे

पोस्टमार्टम हाउस से अस्पताल पहुंचे तीर्थ यात्रियों ने बताया कि वह भाव नगर के अलग अलग जगहों के रहने वाले है। एक दूसरे को जानते भी नहीं है। वह यूपी -एमपी ,राजस्थान के तीर्थ स्थल देखने के एक साथ निकले थे। उन्होंने अपनी तीर्थ यात्रा के 11 दिन के दौरान लकौर ,उज्जैन , प्रयागराज , काशी, अयोध्या , हरिद्वार , खाटू श्याम सहित पुष्कर जाना था । इस बीच यह हादसा हो गया।

पोस्टमार्टम पर केवल पहुंचे चार लोग

ALSO READ  बाराबंकी एसपी रवीना त्यागी ने सात सब-इंस्पेक्टर्स को इंस्पेक्टर पद पर किया प्रमोट

बरेली में हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। गुजरात के केवल चार लोग पोस्टमार्टम के दौरान मौजूद रहे । पोस्टमार्टम पर मौजूद लोगों ने दो एम्बुलेंस को किराए पर लेकर मृत लोगों के शव भावनगर गुजरात के लिए भिजवा दिए।

ALSO READ  भ्रामक विज्ञापन के कारण Britannia Industries पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया

हादसे में मारा गया आशीष दोस्त के साथ शौक में आ गया। तीर्थ यात्रियों ने बताया कि घटना में मरने वाला एक तीर्थ यात्री आशीष अपने दोस्त के साथ केवल यूपी को देखने के मकसद से आया था , उसे नहीं पता नहीं रहा होगा कुछ ऐसा भी हो सकता है।

ALSO READ  हीटवेव के खतरे में भारत के बच्चे और बुजुर्ग, जीडीपी का 4.2 प्रतिशत नुकसान

सभी मध्यम वर्ग के है। तीर्थ यात्रियों ने अपनी यात्रा के लिए 13 हजार रुपये खर्च किये थे। निजी अस्पताल में एक तीमारदार ने बताया कि उसे समझ मे नहीं आ रहा है कि कितना बिल देना होगा । यात्रा आयोजक गीतेश भाई की तो हालत नाजुक है। उनका तो यहां कोई नहीं है। आगे भगवान जाने क्या होगा।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!