Skip to main content

Naradsamvad

A teenager in prison took his high school exam | कारागार में बंद किशोर ने दी हाईस्कूल की परीक्षा: पिता ने किशोर न्याय बोर्ड से लगाई थी गुहार, बोर्ड प्रधान मजिस्ट्रेट ने दी अनुमति – Sambhal News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

सनी गुप्ता, संभल2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
कारागार में बंद किशोर ने हाईस्कूल की परीक्षा दी। - Dainik Bhaskar

कारागार में बंद किशोर ने हाईस्कूल की परीक्षा दी।

संभल में किशोर कारागार में बंद नाबालिग छात्र ने किशोर न्याय बोर्ड की अनुमति से पुलिस सुरक्षा में हाईस्कूल की परीक्षा दी। यूपी बोर्ड की परीक्षा को लेकर आज पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट रहा, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा हुई, जिसकी निगरानी कंट्रोल रूम से की गई है।

ALSO READ  आंध्र प्रदेश के तट पर 28 अक्टूबर को टकराएगा चक्रवात अर्नब, भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

आपको बता दें कि पूरा मामला जनपद संभल की कोतवाली चंदौसी क्षेत्र के एसएम इंटर कॉलेज का है। सादा कपड़ो में पुलिस कर्मी नाबालिग छात्र को अपनी कस्टडी में परीक्षा दिलाने परीक्षा केंद्र लेकर पहुंचे, सर्च चेकिंग अभियान के बाद परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में एंट्री मिली, वहीं पुलिस ने परीक्षा केंद्र के आस-पास पहरा दिया, आपको बता दें कि छात्र के पिता ने किशोर न्याय बोर्ड से परीक्षा की अनुमति के लिए गुहार लगाई थी।

ALSO READ  भारत में अब खास फ्लेक्स फ्यूल गाड़ियों के लिए E100 ईंधन के नियम लागू, सरकार ने बदला मोटर व्हीकल रूल्स

किशोर न्याय बोर्ड संभल के पत्र पर प्रधान मजिस्ट्रेट तुषारिका सिंह, सदस्य शरदेंदु गुप्ता एवं मीरा अग्रवाल के हस्ताक्षर है। आपको बता दें कि परीक्षार्थी किशोर झगड़े के मामले में बंद है।

ALSO READ  महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सीएम योगी ने दी बधाई, यूपी के सभी 75 जिलों में सार्वजनिक अवकाश घोषित

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं 77 परीक्षा केंद्रों पर शुरू हो गई हैं। पहले दिन हाईस्कूल के हिंदी की परीक्षा में 1,838 परीक्षार्थी व इंटर के सैन्य विज्ञान परीक्षा में पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को लेकर जनपद संभल में 3 जोन और 14 सेक्टर बनाए गए हैं।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!