Skip to main content

Naradsamvad

Two brothers died in a road accident | दो सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत: चंडीगढ़ से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे छात्र, चाय पीने के लिए रुके तभी अज्ञात वाहन ने कुचला – Mathura News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
1 Min Read

[ad_1]

Ad image

Rakesh pachauri | मथुरा49 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मथुरा में आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। मृतक की पहचान जयवीर और शिवम सिंह के रूप में हुई है, जो प्रतापगढ़ संगम कुंडा के रहने वाले थे।

ALSO READ  राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग की, दिल्ली रैली पर छिड़ा विवाद

घटना फरह थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास की है। दोनों भाई चंडीगढ़ से एक शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से प्रतापगढ़ लौट रहे थे। टोल प्लाजा के पास चाय पीने के लिए रुके थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

ALSO READ  कांग्रेस 27 अक्टूबर को मुरादाबाद में करेगी बड़ा राजनीतिक सम्मेलन, पश्चिमी यूपी में तैयारी तेज

पीछे से आ रहे उनके बहनोई ने यह दर्दनाक दृश्य देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

ALSO READ  Hyundai ने लॉन्च की नई Bayon SUV, शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये

परिजनों ने बताया कि दोनों भाई पढ़ाई कर रहे थे। दो-दो बेटों की एक साथ मौत से पिता जसवंत सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!