[ad_1]
पवन तिवारी | बलरामपुर19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भेजा जेल।
बलरामपुर पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश में चलाए जा रहे वांछित/वारंटी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
थाना गौरा चौराहा पुलिस को पीड़िता की मां ने 24 जनवरी को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 22-23 जनवरी की रात उनकी नाबालिग बेटी को इमरान नाम का युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया। इस मामले में पुलिस लगातार जांच और तलाश कर रही थी।
अपर पुलिस अधीक्षक नम्रिता श्रीवास्तव और क्षेत्राधिकारी नगर ज्योति श्री के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में 7 फरवरी को टीम ने कार्रवाई की। उप निरीक्षक शेखर प्रसाद साहनी और हेड कांस्टेबल प्रभात कुमार यादव की टीम ने आरोपी इमरान को गिरफ्तार किया। आरोपी सिसहना, जानकीनगर का रहने वाला है। उसके खिलाफ थाना गौरा चौराहा में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
[ad_2]
Source link









