Skip to main content

Naradsamvad

Leopard attacks three people, seriously injured | तेंदुए ने तीन लोगों पर किया हमला, गंभीर घायल: बहराइच में सुबह-सुबह गांव में घुसा, अफरा-तफरी के बाद वन विभाग ने जंगल में खदेड़ा – Bahraich News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
4 Min Read

[ad_1]

Ad image

अनुराग | बहराइच1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
बहराइच में तेंदुए ने तीन लोगों पर हमला किया। - Dainik Bhaskar

बहराइच में तेंदुए ने तीन लोगों पर हमला किया।

बहराइच में जंगल से सटे ग्राम पंचायत कारीकोट के मजरा बरगदहा गांव में गुरुवार सुबह एक तेंदुआ पहुंच गया। तेंदुआ ने चार लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। इनमें तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर सीएचसी रेफर कर दिया गया है। हमले को लेकर ग्रामीणों में दहशत है। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज के भट्ठा बरगदहा गांव में गुरुवार सुबह एक तेंदुआ पहुंच गया।

तीन तस्वीरों में देखें तेंदुए का हमला…

गांव में पुलिया पर बैठे युवक पर तेंदुए ने हमलाकर घायल कर दिया।

गांव में पुलिया पर बैठे युवक पर तेंदुए ने हमलाकर घायल कर दिया।

ग्रामीणों और बन रेंज के अधिकारियों तेंदिए को जंगल में खदेड़ दिया।

ग्रामीणों और बन रेंज के अधिकारियों तेंदिए को जंगल में खदेड़ दिया।

इस तस्वीर में तेंदुआ खेत के बीच से जंगल में भागता हुआ नजर आ रहा है।

इस तस्वीर में तेंदुआ खेत के बीच से जंगल में भागता हुआ नजर आ रहा है।

ALSO READ  भ्रामक विज्ञापन के कारण Britannia Industries पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया

तेंदुए तीन लोगों पर किया हमला, तीनों गंभीर घायल तेंदुआ ने सुबह नित्य क्रिया के लिए खेत की तरफ जा रहे रमाकांत पर अचानक हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके पश्चात तेंदुआ बगल के घर के अंदर मौजूद संदीप के ऊपर भी हमला कर दिया। जिसमें संदीप भी घायल हो गया। फिर तेंदुआ शत्रुघ्न के घर के अंदर घुस गया और घर से निकलते समय पुलिया के पास शंकर दयाल पर हमला कर दिया।

तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव का यह इलाका जंगल से सटा हुआ है, जिससे वन्य जीव अक्सर ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच जाते हैं। तेंदुए का हमला गांववासियों में डर का माहौल बना रहा। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। जबकि वन विभाग इस मामले की जांच कर रहा है।

वन विभाग टीम ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

वन विभाग टीम ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

ALSO READ  लखनऊ में पार्किंग विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, सड़क जाम कर प्रदर्शन

डीएफओ बी शिव शंकर ने दी जानकारी, ग्रामीणों की मांग पर पिंजरा लगेगा आज सुबह लगभग 9 बजे के करीब ग्राम में तेंदुए द्वारा तीन लोगों पर हमला करने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही डीएफओ बी शिव शंकर ने वन विभाग की टीम को तत्काल मौके पर भेजा। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को सुरक्षित मार्ग प्रदान करते हुए उसे जंगल की ओर भेज दिया। डीएफओ ने बताया कि हमले में घायल सभी लोग खतरे से बाहर हैं और उनका इलाज जारी है। ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, उनकी मांग पर आज शाम तक पिंजरा भी लगाया जाएगा, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

ALSO READ  आजादी के बाद पहली बार सीधी जिले में दौड़ी ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और सीएम मोहन यादव ने किया उद्घाटन

ये खबर भी पढ़ेंः-

मिल्कीपुर में दरोगा की धमकी के बाद सपा नेता लापता:कहा था- शराब बांट रहे हो, अखिलेश भी नहीं बचा पाएंगे…मिट्‌टी में मिला दूंगा

अयोध्या के मिल्कीपुर में दरोगा के खिलाफ पोस्ट लिखने के बाद से सपा नेता लापता हो गया है। आरोप है कि उसे दरोगा ने फोन पर धमकाया। कहा- शराब बांटते हो, अखिलेश यादव भी तुम्हें नहीं बचा पाएंगे। मिट्‌टी में मिला दूंगा। इसका एक ऑडियो भी सामने आया है।

इधर, सपा नेता प्रदीप यादव ने फेसबुक पर पोस्ट लिखा। कहा- दरोगा ने मेरी मृत मां को गाली दी। अब जीने का कोई मतलब नहीं। मेरी मौत के जिम्मेदार SO देवेंद्र पांडेय होंगे। पोस्ट लिखने के बाद से गायब हैं। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!