Skip to main content

Naradsamvad

Bhadaiya primary school teacher suspended | भदैया के प्राथमिक स्कूल का शिक्षक सस्पेंड: तीन अधिकारियों की टीम करेगी जांच, सरकारी किताबें कबाड़ी को बेचने का मामला – Sultanpur News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

असगर नकी | सुलतानपुर46 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सुलतानपुर में सरकारी शिक्षक द्वारा प्राथमिक विद्यालय की नई किताबें कबाड़ी को बेचने का मामला प्रकाश में आया है। दैनिक भास्कर की खबर के बाद कार्रवाई करते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने आरोपी शिक्षक अजय भास्कर को निलंबित कर दिया है।

घटना का खुलासा तब हुआ जब लंभुआ कस्बे में एक कबाड़ की दुकान पर 11 बोरी सरकारी किताबें बिक्री के लिए रखी मिलीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने तुरंत कार्रवाई की और किताबें बेच रहे ई-रिक्शा चालक को पकड़ा। पूछताछ में सामने आया कि किताबें बूधापुर निवासी कृष्ण कुमार अग्रहरि के माध्यम से भदैया ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय केनौरा में कार्यरत इंचार्ज हेडमास्टर अजय भास्कर द्वारा बेची गई थीं।

कबाड़ की दुकान पर 11 बोरी सरकारी किताबें बिक्री के लिए रखी मिली थीं।

कबाड़ की दुकान पर 11 बोरी सरकारी किताबें बिक्री के लिए रखी मिली थीं।

ALSO READ  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर भड़कीं बीजेपी नेता रश्मि सिंह, प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणी को बताया गलत

बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है। टीम में बीईओ करौंदीकला कृष्ण कुमार मिश्र, खंड शिक्षाधिकारी जयसिंहपुर शिव शंकर मिश्र और समग्र शिक्षा बेसिक के एएओ नरेंद्र पाल सिंह शामिल हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहला मामला नहीं है, कुछ महीने पहले कस्बे की दुकानों पर प्राइमरी स्कूल की किताबों के पन्नों में समोसे भी बेचे जा रहे थे। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ALSO READ  सीतापुर में तेज रफ्तार वाहन ने तीन लोगों को कुचला, दो बुजुर्गों की मौत और PRD जवान घायल

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!