Skip to main content

Naradsamvad

Bike riders threw stones at the bride’s car | दुल्हन की कार पर बाइक सवारों ने फेंके पत्थर: बिहार से लौट रही नवविवाहिता का पीछा किया, शीशे टूटे, ड्राइवर घायल – Farrukhabad News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

फर्रुखाबाद16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
फर्रुखाबाद में बाइक सवार बदमाशों ने नवविवाहिता की कार पर हमला किया। - Dainik Bhaskar

फर्रुखाबाद में बाइक सवार बदमाशों ने नवविवाहिता की कार पर हमला किया।

फर्रुखाबाद में एक चौंकाने वाली घटना में बाइक सवार बदमाशों ने नवविवाहिता की कार पर हमला कर दिया। बिहार से शादी करके कासगंज लौट रही दुल्हन की कार को दो बाइक सवार ने निशाना बनाया। घटना कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रजीपुर की है।

घटना के अनुसार, कन्नौज में खाना खाने के लिए रुकने के बाद जब कार आगे बढ़ी, तब दो बाइक सवार बदमाशों ने कार को ओवरटेक कर पीछा करना शुरू कर दिया। ड्राइवर ने लूट की आशंका के चलते कार की रफ्तार बढ़ा दी। बदमाशों ने रजीपुर में कार पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया।

पथराव से गाड़ी के शीशे टूटे।

पथराव से गाड़ी के शीशे टूटे।

ALSO READ  सीतापुर में अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी कार, तीन दोस्तों की मौत

ड्राइवर ने सुरक्षा के लिए भीड़भाड़ वाले इलाके में कार रोकी, जहां बाइक सवारों ने ड्राइवर के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। हालांकि, मौके पर बड़ी संख्या में लोगों के जमा होने के कारण बाइक सवार अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके और फरार हो गए।

ALSO READ  शाहजहाँपुर: महर्षि वाल्मीकि जुलूस का विरोध नहीं किया गया, केवल डीजे की आवाज कम करने की थी मांग

घायल ड्राइवर ने कमालगंज थाने में पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने ड्राइवर का सीएचसी कमालगंज में मेडिकल परीक्षण कराया। प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा ने बताया कार चालक शराब के नशे में था। उसका मेडिकल कराया गया है।

कार में सवार दुल्हन।

कार में सवार दुल्हन।

ALSO READ  बाराबंकी के रामनगर में नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन, भव्य कलश यात्रा के साथ होगी शुरुआत

जांच कर कार्रवाई की जाएगी। कार एक तरफ से रगड़ी हुई है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कहीं दुर्घटना हुई हो। लोगों का कहना है कन्नौज से बदमाश यहां तक पीछा करते हुए क्यों आएंगे। बाजार में वह हमला क्यों करेंगे इस तरह की कई चर्चाएं भी हो रही है।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!