Skip to main content

Naradsamvad

29 नवम्बर से होगा महादेवा महोत्सव का भव्य आगाज सीसीटीवी कैमरों से होगी मेला परिसर की निगरानी

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
5 Min Read

 

Ad image

 

श्रीलोधेश्वर महादेव की फाइल फोटो

एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ल नारद संवाद 

बाराबंकी।सुप्रसिद्ध पौराणिक महादेवा महोत्सव का शुक्रवार 29 नवम्बर 2024 से आगाज हो रहा है। महादेव महोत्सव को भव्य एवं दिव्य बनाने के लिये महादेवा परिसर में प्रशासन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। इस बार महादेवा महोत्सव में आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके साथ ही महोत्सव में प्रतिदिन अलग-अलग कार्यक्रम लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करेंगे। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार द्वारा महादेवा महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। बाराबंकी जिले के रामनगर तहसील क्षेत्र में स्थित पौराणिक लोधेश्वर महादेव मंदिर परिसर में शुक्रवार 29 नवम्बर 2024 से पारंपरिक रूप से लगने वाला अगहनी मेंला जिसे महादेवा महोत्सव के नाम से जाना जाता है उसकी भव्य एवं दिव्य से शुरुआत होगी। इस बार महादेवा महोत्सव में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसके साथ ही महादेवा महोत्सव में पशु बाजार, खेल प्रतियोगिताएं व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है।

 महादेव प्रांगण में दो दर्जन से ज्यादा स्टाल लगाए गए हैं जिसमें खरीदारी के लिए सामान लगाया जाएगा महोत्सव देखने आए लोग खरीदारी करेंगे। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार खानपान की दुकानें लगाई जाएगी जिसमें दुकानदारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। बच्चों के झूलने के लिए विभिन्न प्रकार के झूले लगाए गए हैं जो महोत्सव की शोभा बढ़ा रहे हैं। महोत्सव की तैयारी का अंतिम चरण चल रहा है पंडाल सज धज कर तैयार हो रहा है। समय-समय पर महादेव मेला समिति के सचिव एसडीएम पवन कुमार व तहसीलदार भूपेंद्र विक्रम सिंह अधिकारियों के साथ मेला का निरीक्षण कर रहे हैं।

 

ALSO READ  लखनऊ के रेस्टोरेंट में कपल के साथ मारपीट का आरोप, पुलिस के पास कोई रिकॉर्ड नहीं

मेला परिसर में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम:

 

महादेवा महोत्सव की धूम प्रदेश में ही नहीं बल्कि देश भर में रहती है। दूर-दूर से लोग इस महोत्सव में शामिल होने के लिए पहुंचते हैं। प्रशासन के द्वारा महोत्सव का आयोजन प्रतिवर्ष कराया जाता रहा है। महादेवा महोत्सव को भव्य व दिव्य बनाने के लिये बाराबंकी के जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। महादेवा महोत्सव में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम महादेवा मेला परिसर में संपन्न होंगे। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था रहेगी।

 

ALSO READ  पश्चिम बंगाल में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: 378 गिरफ्तार, 64 करोड़ की ड्रग्स जब्त

 लोधेश्वर महादेव की पावन भूमि पर जिलाधिकारी विश्व एकता द्वार पर फीता काटकर करेंगे अगहनी मेला का शुभारंभ

 

जनपद बाराबंकी से 35 किलोमीटर दूर प्रसिद्ध तीर्थ स्थल लोधेश्वर महादेवा धाम हैं जिसमें अगहन माह मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। प्रायोजक उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के द्वारा महादेवा महोत्सव धूमधाम से आयोजित किया जाएगा।जिसमें 29 अक्टूबर को जनपद के जिला अधिकारी सत्येंद्र कुमार विश्व एकता द्वार पर पूजा पाठ कर फीता काटकर महादेवा महोत्सव व अगहन माह मेले का शुभारंभ करेंगे।उसके उपरांत रात्रि में प्रतिदिन दिन और रात्रि में सात दिवसीय महादेवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

 

महादेवा महोत्सव 2024 “शिवोऽहम्” प्रस्तावित कार्यक्रमों की समय-सारिणी:

 29 अक्टूबर दिन शुक्रवार को महादेवा महोत्सव शुरू किया जाएगा जिसमें दोपहर 12:00 से 4:00 तक उद्घाटन समारोह स्थानीय स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जाएंगे। शाम 4:00 बजे से 7:00 बजे तक बहार सुगम संगीत एवं लोकगीत प्रस्तुत किए जाएंगे,जिसमें रात में भजन संध्या फेमस स्वाती मिश्रा के द्वारा राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी का गान प्रस्तुत किया जाएगा। 30 नवंबर को स्थानीय स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम व जमुना प्रसाद कनौजिया लोक गायक एवं कठपुतली नृत्य रात में आल्हा ऊदल राई नृत्य फोक डांस नाइट इंडियन आइडल म्यूज़िक कन्सर्ट प्रस्तुत किया जाएगा। 1 दिसंबर को स्थानीय कवि सम्मेलन सुर संगीत संध्या मानस कार्यक्रम,2 दिसंबर को वॉलीबॉल प्रतियोगिता, अवधी गीत भजन अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, 3 दिसंबर को वॉलीबॉल प्रतियोगिता नाटक जादू म्यूजिकल नाइट, 4 दिसंबर को दंगल प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम कारवां फाउंडेशन द्वारा प्रस्तुति भोजपुरी नाइट प्रस्तुति रितेश पांडे व निशा उपाध्याय द्वारा कार्यक्रम का आयोजन,5 दिसंबर को दंगल लोक नृत्य झांकी ब्रज की होली मशानें की होली खेल कर महादेवा महोत्सव का समापन कर दिया जाएगा।सात दिनों का महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ लोधेश्वर महादेव की पावन भूमि पर मनाया जाएगा।

 

ALSO READ  अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर राम गोपाल यादव ने योगी आदित्यनाथ से पूछे तीखे सवाल
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!