सेवा और करुणा के संकल्प को पूरा करते हुए सोमवार, 7 दिसंबर को खेरी क्लब और सेवा भारती द्वारा संयुक्त रूप से एक मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह कैंप कंपनी बाग के पीछे स्थित खेरी क्लब परिसर में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चलेगा।
इस शिविर के दौरान जरूरतमंद मरीजों को लेंस सहित मोतियाबिंद का मुफ्त ऑपरेशन किया जाएगा।
शिविर में मिलने वाली अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं
- डॉ. अक्षय मिश्रा द्वारा मुफ्त ब्लड शुगर टेस्ट किया जाएगा।
- डॉ. रुचिका अग्रवाल द्वारा मुफ्त डेंटल चेक-अप की सुविधा दी जाएगी।
इस आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना और समाज के प्रति सेवा और समर्पण की भावना को मजबूत करना है।
खेरी क्लब के सचिव और प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर आशीष गुप्ता के साथ सेवा भारती के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर हर्ष सेठ और सोनल अजमानी ने शहरवासियों से बड़ी संख्या में शामिल होकर कैंप का लाभ उठाने की अपील की है। यह कार्यक्रम सेवा भारती के जिला अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, जिला महासचिव योगेश जोशी और जिला सचिव मनिंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन और सहयोग से आयोजित होगा।









