Skip to main content

Naradsamvad

बाराबंकी: परिवहन विभाग ने अवैध ऑटो स्टैंड हटाए, नियमों की अनदेखी पर 33 चालान काटे

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

रिपोर्ट: राहुल त्रिपाठी

Ad image

परिवहन विभाग द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान एनफोर्समेंट टीम ने नेशनल हाईवे और अन्य रास्तों पर मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की।

इस अभियान में 33 चालान काटे गए और 10 वाहनों को जब्त किया गया। कार्रवाई टैक्स, फिटनेस और परमिट की कमी, नो-पार्किंग नियमों के उल्लंघन, ओवरलोडिंग, इंश्योरेंस न होने, ट्रिपल राइडिंग, ब्लैक फिल्म के इस्तेमाल और नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने जैसे कारणों से की गई।

ALSO READ  फिरोजाबाद में दहेज की मांग पूरी न होने पर दूल्हे ने तोड़ी शादी, दुल्हन का परिवार परेशान

दस्तावेजों की जांच और अवैध स्टैंड पर कार्रवाई

सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) अमिताभ राय ने बताया कि पैसेंजर गुड्स टैक्स ऑफिसर रवि चंद्र यादव के नेतृत्व में टीम ने मालवाहक और यात्री वाहनों के दस्तावेजों की गहन जांच की। टैक्स, ओवरलोडिंग, फिटनेस या परमिट की कमी वाले वाहनों और नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 10 वाहनों को पुलिस थानों में इम्पॉउंड किया गया।

ALSO READ  गन्ने के भुगतान में देरी पर मंत्री नितिन अग्रवाल सख्त, चीनी मिलों को दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

सभी ड्राइवरों को टैक्स, फिटनेस, परमिट और इंश्योरेंस जैसे दस्तावेजों को अपडेट रखने और सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी गई। इसके अलावा, एआरटीओ प्रशासन अमिताभ राय और ट्रैफिक इंचार्ज रामयतन यादव की संयुक्त टीम ने

  • पटेल चौराहे
  • चुनाव कार्यालय
  • सीडीओ आवास
ALSO READ  लखीमपुर खीरी में कवि मुजाहिद लखींपुरी का सम्मान, बच्चों की किताब फूल ही फूल का विमोचन

के पास से अवैध ऑटो स्टैंडों को सफलतापूर्वक हटाया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!