भारतीय जनता पार्टी (BJP) के स्पोर्ट्स सेल की राज्य कार्यसमिति के सदस्य मनोनीत होने पर मनोज श्रीवास्तव का बाराबंकी में सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बाराबंकी इकाई के तत्वावधान में किया गया, जिसका समन्वय जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने किया।
महासभा के सभी पदाधिकारियों ने श्री श्रीवास्तव को बधाई दी। इसके अलावा बीजेपी जिला कार्यालय और कई अन्य जगहों पर भी उनके सम्मान के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इन दिग्गजों ने दी बधाई
मनोज श्रीवास्तव का स्वागत करने वालों में बीजेपी जिला अध्यक्ष राम सिंह भुल्लन, कार्यालय प्रभारी सतीश विश्वकर्मा, पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष बिंद्रा प्रसाद वर्मा और महिला विंग की जिला महासचिव ऋचा सिंह गुंजन शामिल रहीं। साथ ही जिला उपाध्यक्ष लीना श्रीवास्तव, पूर्व शहर अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद जायसवाल, विश्व हिंदू परिषद के शहर मंत्री सौरभ गुप्ता, राष्ट्रीय जागरण मंच के शहर अध्यक्ष सोनू पहलवान और बबलू प्रजापति ने भी उन्हें बधाई दी।
पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए मनोज श्रीवास्तव ने खुद को संगठन के लिए समर्पित करने का संकल्प लिया। उन्होंने राज्य भर के खेल क्षेत्र से जुड़े प्रमुख व्यक्तियों और संस्थानों को बीजेपी से जोड़ने के लिए एक अभियान चलाने की घोषणा की।
इस अवसर पर हरिश श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, राजीव खरे, अशोक श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, जे.पी. श्रीवास्तव, सतेन्द्र वर्मा, रामू मिश्रा और देवेंद्र सिंह समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।









