Skip to main content

Naradsamvad

अयोध्या दीपोत्सव में दिखेंगे 21 भव्य झांकी, योगी सरकार की उपलब्धियों और रामायण का होगा संगम

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

अयोध्या में होने वाले आगामी दीपोत्सव समारोह में 21 भव्य झांकियां मुख्य आकर्षण होंगी। इन झांकियों के जरिए योगी सरकार की उपलब्धियों और रामायण के सात कांडों को प्रदर्शित किया जाएगा।

Ad image

क्षेत्रीय ब्यूरो चीफ अमित कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, सूचना विभाग सरकार की उपलब्धियों पर केंद्रित 14 झांकियां पेश करेगा। वहीं, पर्यटन और संस्कृति विभाग बाल कांड, अयोध्या कांड, अरण्य कांड, किष्किंधा कांड, सुंदर कांड, लंका कांड और उत्तर कांड पर आधारित झांकियां तैयार कर रहा है।

ALSO READ  बाराबंकी में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

सरकारी योजनाओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का प्रदर्शन

जिला सूचना अधिकारी अनुराग रंजन ने बताया कि सूचना विभाग की झांकियों में जल जीवन मिशन, वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP), कृषि एवं पशुपालन, आयुष्मान कैशलेस योजना, स्वच्छ और हरित उत्तर प्रदेश, विकसित भारत, पुलिस सुरक्षा व्यवस्था और मिशन शक्ति को दिखाया जाएगा।

  • प्रधानमंत्री आवास योजना
  • पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना
  • आत्मनिर्भर नारी
  • अयोध्या दीपोत्सव
  • बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ
  • डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर
ALSO READ  बिहार विधान परिषद के दो सदस्यों की सदस्यता जा सकती है, BJP में शामिल होने पर बढ़ा विवाद

अयोध्या में इंटरनेशनल रामायण और वैदिक रिसर्च इंस्टीट्यूट के सीईओ आशुतोष द्विवेदी ने पुष्टि की है कि 650 से अधिक कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इस सांस्कृतिक जुलूस में 14 राज्यों की टुकड़ियां और उत्तर प्रदेश की 11 टीमें शामिल होंगी।

ALSO READ  अयोध्या राम मंदिर में 1 नवंबर से बदला दर्शन और आरती का समय, शीतकालीन नियम लागू

मुख्य आकर्षणों में हरियाणा का फाग, केरल का कथकली, राजस्थान का झूमर, पंजाब का भांगड़ा, ओडिशा का संबलपुरी और गाजीपुर का डिबिया नृत्य शामिल होगा। इसके अलावा पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश के कलाकार भी प्रदर्शन करेंगे। पहली बार अयोध्या की 16 रामलीला मंडलियां भी इस जुलूस में हिस्सा लेंगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!