Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
लगातार हुई बारिश के बीच पुराना जर्जर कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया। विधानसभा दरियाबाद अंतर्गत मधनापुर में बाबा ख्यामदास साहब के पावन ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन ! लघु एवं सीमांत किसानों के हित में योजनाओं का लाइव प्रसारण,एमएलसी अंगद सिंह ने सुना मुख्यमंत्री का उद्बोधन जनसूचना (RTI) मांगी तो लेखपाल ने दर्ज करा दिया अवैध कब्जे का मुकदमा! 2 बार ‘क्लीन चिट’ मिलने के बाद भी पीड़ित पर धारा 67 की कार्रवाई ! पुरानी सड़क पर फिर आरसीसी, गड्ढों में गिट्टी की जगह मिट्टी एमएलसी निधि के निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप, काम शुरू होते ही लगा लोकार्पण बोर्ड अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के डीआईजी ने दिए निर्देश !
[post-views]

लगातार हुई बारिश के बीच पुराना जर्जर कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया।

रिपोर्ट:- रीशू गुप्ता

रामसनेहीघाट बाराबंकी : लगातार हुई बारिश के बीच पुराना जर्जर कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे में मकान के अंदर रखा राशन, कपड़े, जरूरी कागजात समेत घरेलू सामान मलबे में दबकर खराब हो गया। गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार के सदस्य मकान के बाहर थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

पूरे तुलसी गांव निवासी शिवानी अवस्थी पत्नी अशोक कुमार ने उपजिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है। रहने के लिए उनके पास मिट्टी का यही एक कच्चा मकान था, जो काफी समय से जर्जर हालत में था। पिछले दिनों हुई बारिश के कारण मकान की स्थिति और खराब हो गई और रविवार रात अचानक पूरा मकान ढह गया।

मकान गिरने से परिवार के सामने अब रहने और भोजन तक का संकट खड़ा हो गया है। पीड़िता के मुताबिक मलबे में घरेलू उपयोग का सामान और खाद्य सामग्री दबने से काफी नुकसान हुआ है। परिवार के पास फिलहाल सिर छिपाने के लिए भी सुरक्षित स्थान नहीं है।

शिवानी अवस्थी का कहना है कि पात्रता के बावजूद उन्हें अभी तक सरकारी आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है। उन्होंने प्रशासन से मकान गिरने के स्थान का निरीक्षण कराकर आर्थिक सहायता, राहत सामग्री और आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की है।

मामले में नायब तहसीलदार उमेश द्विवेदी ने बताया कि प्रकरण की जांच कराई जाएगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Ad image

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1482116
Total Visitors
error: Content is protected !!