रिपोर्ट:- रीशू गुप्ता
बाराबंकी: विधानसभा दरियाबाद अंतर्गत मधनापुर में बाबा ख्यामदास साहब के पावन ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत हवन-पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान के साथ हुआ। इसके उपरांत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बाबा ख़य्याम दास साहब के ध्वज का विधिवत आरोहण किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बाबा के दरबार में अपनी आस्था प्रकट की और पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।
कार्यक्रम में नि जिला उपाध्यक्ष भाजपा प्रमोद तिवारी, अवधेश अवस्थी, श्रेष्ठा शर्मा, छोटे बाबा सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण नवयुवकों द्वारा किया गया साहसिक ध्वजारोहण रहा। युवाओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ तालाब/जलाशय में तैरते हुए मध्य भाग तक पहुंचकर ध्वजा का आरोहण किया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। युवाओं के इस उत्साह और धार्मिक आस्था ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
आयोजकों एवं श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम दास साहब से क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की प्रार्थना की। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति का वातावरण देखने को मिला।


























