रिपोर्ट/अंजनी अवस्थी
बी-पैक्स दानियालपुर सफेदाबाद में आयोजित कार्यक्रम में सहकारिता योजनाओं की दी गई जानकारी, सैकड़ों लोग रहे मौजूद
रामनगर बाराबंकी।बी-पैक्स दानियालपुर सफेदाबाद में बुधवार को सहकारिता विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में लघु एवं सीमांत कृषकों के लिए संचालित योजनाओं का लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में एमएलसी अंगद सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उद्बोधन सुना।कार्यक्रम के दौरान किसानों को 6 प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण, भारत टैक्सी तथा मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना सहित सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने किसानों से सहकारिता विभाग की योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम सिंह वर्मा, कोऑपरेटिव बैंक के सभापति गुरुशरण लाल लोधी समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, सहकारिता विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में किसान और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने और पात्र किसानों को उनका लाभ दिलाने पर जोर दिया गया।

























