Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
लगातार हुई बारिश के बीच पुराना जर्जर कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया। विधानसभा दरियाबाद अंतर्गत मधनापुर में बाबा ख्यामदास साहब के पावन ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन ! लघु एवं सीमांत किसानों के हित में योजनाओं का लाइव प्रसारण,एमएलसी अंगद सिंह ने सुना मुख्यमंत्री का उद्बोधन जनसूचना (RTI) मांगी तो लेखपाल ने दर्ज करा दिया अवैध कब्जे का मुकदमा! 2 बार ‘क्लीन चिट’ मिलने के बाद भी पीड़ित पर धारा 67 की कार्रवाई ! पुरानी सड़क पर फिर आरसीसी, गड्ढों में गिट्टी की जगह मिट्टी एमएलसी निधि के निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप, काम शुरू होते ही लगा लोकार्पण बोर्ड अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के डीआईजी ने दिए निर्देश !
[post-views]

अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के डीआईजी ने दिए निर्देश !

अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के डीआईजी ने दिए निर्देश !

 रिपोर्ट:- के के शुक्ल

बाराबंकी, 22 सितंबर :- रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित सभागार में मंगलवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र, अयोध्या सोमेन वर्मा की अध्यक्षता में मंडलीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में अयोध्या परिक्षेत्र के समस्त पुलिस अधीक्षकों के साथ कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।

डीआईजी ने विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, गंभीर एवं महिला संबंधी अपराधों में तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने एफआईआर का शत-प्रतिशत पंजीकरण कराने तथा संगठित गिरोह बनाकर अपराध करने वाले अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर अधिनियम की धारा 14(1) के तहत कार्रवाई करने को कहा।

उन्होंने गौ तस्करी के साथ चोरी, नकबजनी, लूट और हत्या जैसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों एवं अन्य लंबित प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीआईजी ने अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप प्रभावी कार्रवाई करते हुए कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए रखने पर जोर दिया। बैठक में अयोध्या परिक्षेत्र के सभी पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे।

Ad image

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1482155
Total Visitors
error: Content is protected !!