Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
लगातार हुई बारिश के बीच पुराना जर्जर कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया। विधानसभा दरियाबाद अंतर्गत मधनापुर में बाबा ख्यामदास साहब के पावन ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन ! लघु एवं सीमांत किसानों के हित में योजनाओं का लाइव प्रसारण,एमएलसी अंगद सिंह ने सुना मुख्यमंत्री का उद्बोधन जनसूचना (RTI) मांगी तो लेखपाल ने दर्ज करा दिया अवैध कब्जे का मुकदमा! 2 बार ‘क्लीन चिट’ मिलने के बाद भी पीड़ित पर धारा 67 की कार्रवाई ! पुरानी सड़क पर फिर आरसीसी, गड्ढों में गिट्टी की जगह मिट्टी एमएलसी निधि के निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप, काम शुरू होते ही लगा लोकार्पण बोर्ड अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के डीआईजी ने दिए निर्देश !
[post-views]

नेपाल के 22 प्रगतिशील मधुमक्खी पालक किसानों का बाराबंकी में भ्रमण !

नेपाल के 22 प्रगतिशील मधुमक्खी पालक किसानों का बाराबंकी में भ्रमण !

रिपोर्ट:-  के के शुक्ल 

बाराबंकी:-  नेपाल से आए 22 प्रगतिशील मधुमक्खी पालक किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को बाराबंकी में भ्रमण कर मधुमक्खी पालन एवं शहद उत्पादन की आधुनिक तकनीकों की जानकारी हासिल की। जीवंत वेलफेयर एंड चैरिटेबल ट्रस्ट एवं चैनपुरवा कायाकल्प फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व ध्रुव तारा लामिछाने ने किया।

लोक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने नेपाल के किसान प्रतिनिधियों और डाबर के प्रतिनिधियों का स्वागत किया। उन्होंने मधुमक्खी पालन को किसानों की आय बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए तकनीकी ज्ञान उपलब्ध कराने और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने निमित सिंह ‘मधुमक्खीवाला’ के राजौली स्थित फार्म का भ्रमण किया। किसानों ने मधुमक्खी कॉलोनी प्रबंधन, रानी मधुमक्खी, शहद उत्पादन, गुणवत्ता, प्रसंस्करण और आधुनिक मधुमक्खी पालन तकनीकों का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। हैदरगढ़ में मधुमक्खी पालक अविनाश के फार्म पर भी किसानों ने व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम में डाबर के सुरेंद्र भगत, अजय कुमार, संजीव गिरी और गौतम थापा मौजूद रहे। भ्रमण का उद्देश्य भारत-नेपाल के मधुमक्खी पालक किसानों के बीच तकनीकी ज्ञान, अनुभव और बेहतर पद्धतियों का आदान-प्रदान करना रहा।

Ad image

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1482155
Total Visitors
error: Content is protected !!