Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
लगातार हुई बारिश के बीच पुराना जर्जर कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया। विधानसभा दरियाबाद अंतर्गत मधनापुर में बाबा ख्यामदास साहब के पावन ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन ! लघु एवं सीमांत किसानों के हित में योजनाओं का लाइव प्रसारण,एमएलसी अंगद सिंह ने सुना मुख्यमंत्री का उद्बोधन जनसूचना (RTI) मांगी तो लेखपाल ने दर्ज करा दिया अवैध कब्जे का मुकदमा! 2 बार ‘क्लीन चिट’ मिलने के बाद भी पीड़ित पर धारा 67 की कार्रवाई ! पुरानी सड़क पर फिर आरसीसी, गड्ढों में गिट्टी की जगह मिट्टी एमएलसी निधि के निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप, काम शुरू होते ही लगा लोकार्पण बोर्ड अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के डीआईजी ने दिए निर्देश !
[post-views]

धान खरीद, खाद की कालाबाजारी और जिला अस्पताल में कार्डियोलॉजिस्ट की तैनाती को लेकर भाकियू युवा की मासिक बैठक में उठी आवाज !

धान खरीद, खाद की कालाबाजारी और जिला अस्पताल में कार्डियोलॉजिस्ट की तैनाती को लेकर भाकियू युवा की मासिक बैठक में उठी आवाज !

रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी 

बाराबंकी, 23 सितंबर 2026 :- भारतीय किसान यूनियन (युवा) की मासिक बैठक बुधवार को प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बाराबंकी फैसल मलिक ने की। इस दौरान मध्यांचल प्रवक्ता बलराम यादव, मध्यांचल महासचिव युवा अनुज सिंह, मध्यांचल महामंत्री युवा रोहित द्विवेदी, मध्यांचल संगठन मंत्री संदीप वर्मा तथा प्रदेश सचिव/जिला प्रभारी बाराबंकी वीरेंद्र सिंह सरदार की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक का संचालन मसौली ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद रियाज ने किया।

बैठक में जनपद के किसानों, मजदूरों, गरीबों, मजबूरों एवं आमजन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से आगामी धान खरीद व्यवस्था, धान क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाने, खाद की कथित कालाबाजारी, जिला स्मारक चिकित्सालय में कार्डियोलॉजिस्ट की तैनाती तथा गरीबों के लिए अस्पताल की व्यवस्था सहित कई मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए।

बैठक को संबोधित करते हुए मध्यांचल प्रवक्ता बलराम यादव ने कहा कि इस वर्ष धान की पैदावार को देखते हुए जनपद में धान क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाया जाना आवश्यक है, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा जिला प्रशासन को समय रहते इस संबंध में अवगत कराया जाएगा तथा जिलाधिकारी को पत्र देकर निर्धारित संख्या में क्रय केंद्र बढ़ाने की मांग की जाएगी।

वहीं मध्यांचल महासचिव युवा अनुज सिंह ने जनपद में खाद की कथित कालाबाजारी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि खाद के लिए किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा है, जिसे संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने प्रशासन द्वारा रात्रि में बुलडोजर कार्रवाई किए जाने पर भी आपत्ति जताते हुए कहा कि यदि ऐसी कार्रवाई पर रोक नहीं लगाई गई तो संगठन किसानों के साथ आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

जिला अध्यक्ष फैसल मलिक ने रफी अहमद किदवई जिला चिकित्सालय में हृदय रोग विशेषज्ञ (कार्डियोलॉजिस्ट) की तैनाती का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में कार्डियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं होने के कारण हृदय रोग से पीड़ित गरीब मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उनके अनुसार संगठन इस संबंध में पूर्व में भी जिला प्रशासन को अवगत करा चुका है, लेकिन अभी तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्डियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं की गई तो संगठन आंदोलन करेगा।

फैसल मलिक ने पियर बटावन मोहल्ले में पूर्व में संचालित गरीबों के अस्पताल को पुनः शुरू किए जाने की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए अब संगठन संबंधित विभाग के कार्यालय पर पहुंचकर अधिकारियों के समक्ष वैधानिक एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग रखेगा और समस्याओं के निस्तारण की मांग करेगा।

बैठक के अंत में संगठन ने किसानों एवं आमजन से जुड़े मुद्दों को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन देने तथा विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आगामी कार्ययोजना तैयार करने पर भी चर्चा की।

इस अवसर पर जिला सचिव एडवोकेट अशरफ अली, तहसील अध्यक्ष नवाबगंज उमेश दुबे, तहसील महासचिव इरफान अली, ब्लॉक अध्यक्ष देवा अरशद अली, नगर अध्यक्ष बंकी वसी अंसारी, अशफाक अहमद सिद्दीकी, रामगुलाम गौतम, शकील अहमद अंसारी, नफीस मलिक, संतोष कुमार, राजेंद्र प्रसाद, उमेश वर्मा, ताहिर खान सहित दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad image

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1482154
Total Visitors
error: Content is protected !!