Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

आजादी का मूल्य समझें, जिम्मेदार नागरिक बनें: केपी तिवारी

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

अंबिका स्कूल ऑफ एजुकेशन में ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्ज्वलन के बाद छात्र-छात्राओं को किया संबोधित

रामनगर, बाराबंकी। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अंबिका स्कूल ऑफ एजुकेशन में ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा केपी तिवारी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता के महत्व और नागरिकों की जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला। केपी तिवारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल तिरंगा फहराने और राष्ट्रगान गाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उन स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करने का अवसर है, जिनके संघर्ष से देश को आजादी मिली। उन्होंने महात्मा गांधी, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सुभाष चंद्र बोस, सरदार पटेल और रानी लक्ष्मीबाई सहित देश के वीरों के योगदान को याद किया।उन्होंने कहा कि देशभक्ति केवल सीमा पर देश की रक्षा करने तक सीमित नहीं है। ईमानदारी से पढ़ाई करना, अनुशासन में रहना, माता-पिता व गुरुजनों का सम्मान करना, स्वच्छता बनाए रखना, प्रकृति की रक्षा करना और जिम्मेदार नागरिक बनना भी देशभक्ति का हिस्सा है। विद्यार्थियों से उन्होंने कहा कि भविष्य में वे किसी भी क्षेत्र में जाएं, लेकिन सबसे पहले अच्छे इंसान और जिम्मेदार नागरिक बनने का प्रयास करें।उन्होंने विद्यार्थियों से देश को मजबूत, शिक्षित, स्वच्छ, आत्मनिर्भर एवं विकसित राष्ट्र बनाने में योगदान देने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर माहौल को राष्ट्रप्रेम से भर दिया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य ऊषा सिंह, उपप्रधानाचार्य गीतिका सिंह, मंच संचालक महेश चंद्र तिवारी, रिशना शुक्ला, व्यायाम शिक्षक सुखराम, सभासद सोनू शुक्ला, अधिवक्ता पुनीत श्रीवास्तव सहित विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1352420
Total Visitors
error: Content is protected !!