Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

सर्पदंश के बाद झाड़ फूंक में गंवाई जान, नौ वर्षीय किशोरी की मौत

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर, बाराबंकी। थाना क्षेत्र के ग्राम भागीरथ पुरवा मजरे सिरौलीकला में शनिवार को घर के बाहर खेल रही नौ वर्षीय किशोरी की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।गांव निवासी सुशील गौतम की नौ वर्षीय पुत्री जान्हवी घर के बाहर ईंट के नीचे पड़ी बालू के पास खेल रही थी। इसी दौरान वहां मौजूद जहरीले सर्प ने उसे डस लिया। सर्प के काटने के बाद किशोरी घबरा गई और चीख-पुकार करने लगी। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने के लिए ग्राम काजियापुर लेकर पहुंचे।बताया गया कि झाड़-फूंक के दौरान कुछ देर बाद किशोरी की हालत बिगड़ गई। इसके बाद उसकी मौत हो गई। किशोरी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजन बच्ची के शव को देखकर बिलखते रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1464246
Total Visitors
error: Content is protected !!