Naradsamvad

[post-views]

सरयू पुल पर खराब हुआ ट्रक, घंटों प्रभावित रहा यातायात

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर (बाराबंकी)। सोमवार रात करीब आठ बजे सरयू नदी पर बने पुल के बीचोबीच एक ट्रक अचानक खराब हो गया। इससे पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। देखते ही देखते जाम की स्थिति गंभीर हो गई और दोनों सिरों पर लगभग एक किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई।जाम में फंसे वाहन चालकों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत एंबुलेंस और अन्य आवश्यक सेवाओं के वाहनों को हुई, जिन्हें निकलने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुल पर ट्रक खराब होने के कारण यातायात पूरी तरह से ठप हो गया।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस के लिए जाम खुलवाना बड़ी चुनौती साबित हुआ। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कुछ वाहनों को इधर-उधर कराकर एकल मार्ग व्यवस्था लागू की और वाहनों को एक-एक कर निकलवाया। इसके बावजूद लोग घंटों तक पुल पर जाम में फंसे रहे।लंबे समय तक जाम लगे रहने से राहगीरों में नाराजगी देखने को मिली। लोगों ने पुल पर वैकल्पिक व्यवस्था न होने और खराब वाहनों को तुरंत हटाने के इंतजाम न होने पर सवाल खड़े किए। जाम के कारण देर रात तक यातायात प्रभावित रहा।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

646281
Total Visitors
error: Content is protected !!