Skip to main content

Naradsamvad

रामनगर के राजमहल में हुई फाइनल कुश्ती में अयोध्या हनुमानगढ़ी के पहलवान बाबा लाडी बने विजेता, सम्मान समारोह के साथ दंगल संपन्न

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
3 Min Read

 

Ad image
फाइनल कुश्ती में विजई पहलवान को ट्राफी देते भाजपा नेता गौरीकांत दीक्षित एवं राजा राजेंद्र सिंह रैकवार

ब्यूरो रिपोर्ट/एडिटर के के शुक्ल के साथ चंद्रोदय अवस्थी की खास दंगल रिपोर्ट रामनगर बाराबंकी)। तहसील रामनगर स्थित धमेड़ी राजघराने के राजा साहब महल परिसर में कुंवर सरनाम सिंह जी साहब की स्मृति में आयोजित विराट कुश्ती दंगल के दूसरे दिवस रविवार को रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया। देश-प्रदेश व विदेश से आए नामचीन और भरकम पहलवानों ने अखाड़े में एक से बढ़कर एक दमदार मुकाबले पेश किए। दंगल देखने उमड़ी भारी भीड़ के चलते उत्साह इतना बढ़ गया कि अखाड़े के पास लगी बैरीकेडिंग टूट गई। स्थिति को संभालने के लिए मौके पर तैनात पुलिसकर्मी लगातार भीड़ को काबू में करने में जुटे रहे।
दूसरे दिन गोरखपुर के पहलवान रेफरी की भूमिका में रहे, जबकि दंगल का संचालन जोशीले अंदाज में कालू पहलवान ने किया। समाजसेवी व भाजपा नेता गौरीकांत दीक्षित की मौजूदगी से आयोजन की गरिमा और बढ़ गई। हिमाचल प्रदेश के बादल पहलवान, पंजाब के विक्की पहलवान, हरियाणा के शमशेर पहलवान, कर्नाटक के जल्लाद पहलवान और नेपाल के लकी थापा ने शानदार कुश्तियां लड़कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। हर मुकाबले पर अखाड़ा तालियों और जयकारों से गूंजता रहा।
11 हजार की फाइनल कुश्ती में बाबा लाडी विजेता, सम्मान समारोह के साथ दंगल संपन्न
दंगल का सबसे बड़ा आकर्षण 11 हजार रुपये की इनामी अंतिम फाइनल कुश्ती रही, जिसे मुख्य अतिथि राजा राजेंद्र सिंह रैकवार ने अखाड़े में उतरकर लड़वाया। फाइनल मुकाबला अयोध्या हनुमानगढ़ी के प्रसिद्ध पहलवान बाबा लाडी और पंजाब के दमदार पहलवान जग्गा के बीच हुआ। कड़े संघर्ष के बाद बाबा लाडी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल कुश्ती जीत ली। इसके बाद राजा राजेंद्र सिंह रैकवार ने विजेता बाबा लाडी को ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया।
दंगल के समापन अवसर पर भाजपा नेता गौरीकांत दीक्षित ने दंगल में भाग लेने वाले सभी पहलवानों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। वहीं आयोजक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि दंगल का समापन पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से हुआ, जिसमें पहलवानों ने अनुशासन के साथ अपने करतब दिखाए।
इस अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था में तैनात कांस्टेबल सुनील कुमार चौहान, कांस्टेबल सूरज यादव, आरक्षी सुजीत कुमार, आरक्षी अनूप कुमार सहित एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों को भी भाजपा नेता गौरीकांत दीक्षित द्वारा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजकों के अनुसार यह विराट दंगल ऐतिहासिक, सफल और यादगार रहा, जिसे रामनगर क्षेत्र के लोग लंबे समय तक याद रखेंगे। इस अवसर पर हजारों की सख्या में दंगल प्रेमी उपस्थित रहे।

 

ALSO READ  पीलीभीत में जमीन धोखाधड़ी मामला: राइस मिल एसोसिएशन अध्यक्ष समेत 6 लोगों पर केस दर्ज
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!