Naradsamvad

[post-views]

तेज रफ्तार बेकाबू अज्ञात वाहन दो बाइको में टक्कर मारकर हुआ फरार, कानूनगो समेत चार घायल दो की हालत गम्भीर

रिपोर्ट/संदीप शुक्ला

रामनगर बाराबंकी।तेज रफ्तार बेकाबू अज्ञात वाहन दो मोटरसाइकिलो में टक्कर मारते हुए फरार हो गया। हादसे में महिला एक समेत चार लोग घायल दो लोगो को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। थाना क्षेत्र के महादेवा रामनगर मार्ग स्थित ग्राम रजनापुर मोड़ के निकट रविवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन दो बाइको में जोरदार टक्कर मारते हुए भाग निकला। घटना में मोटरसाइकिलो पर सवार ऋषिकेश श्रीवास्तव पुत्र रवि प्रकाश निवासी हरिचंदपुर जनपद रायबरेली, निखिल सिंह पुत्र मंगल सिंह ग्राम कायमगंज जिला फर्रुखाबाद, तथा राम प्रसाद शुक्ला कानूनगो सूरतगंज घायल हो गए जबकि बाइक पर सवार महिला को हल्की चोटें आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर भिजवाए जहां पर रामप्रसाद और निखिल की हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

323056
Total Visitors
error: Content is protected !!