Naradsamvad

[post-views]

महादेवा महोत्सव की तैयारियों को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने की बैठक सम्बंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी।महादेवा महोत्सव की तैयारियों को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट गुंजिता अग्रवाल ने तहसील सभागार में संबंधित विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों के साथ बैठक कर पेयजल साफ सफाई प्रकाश सुरक्षा स्वास्थ्य सहित सभी व्यवस्थाओं को ससमय दुरुस्त कराए जाने के निर्देश दिए। बृहस्पतिवार को तहसील सभागार में आयोजित बैठक में मेला सचिव ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजिता अग्रवाल ने बीडीओ रामनगर जितेंद्र कुमार सूरतगंज देवेंद्र सिंह व अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार खरवार को निर्देशित करते हुए कहा कि मेले में साफ सफाई व्यवस्था में कोई कमी ना रह जाए अभरन सरोवर आदि की सफाई समय से करवाए। अधिशासी अभियंता विद्युत से प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा मेले की विद्युत सप्लाई के लिए अलग से ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कराने को कहा। लोक निर्माण विभाग सहायक अभियंता अजीत पटेल से कहा कि सभी मार्गों को दुरुस्त कराए तथा पड़े हुए मलबे को भी हटाए। सीएचसी अधीक्षक प्रणव कुमार श्रीवास्तव से महोत्सव में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा। नलकूप विभाग से मेले के समीप लगे नलकूप को दुरुस्त रखने तथा पानी की टंकी में पेयजल की अपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत अशोक खरवार से कहा कि अस्थाई शौचालय मोबाइल टॉयलेट पानी के टैंक की व्यवस्था स समय कराई जाए। थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था एवं सीसीटीवी कैमरे से मेले की निगरानी करने को कहा। जिला पंचायत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मार्ग व मेला परिसर की प्रकाश व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने महोत्सव के प्रचार प्रसार हेतु खंड शिक्षा अधिकारी सूरतगंज व रामनगर से कहा कि विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्र- छात्राएं अपने अभिभावकों को महोत्सव में भागीदारी करने के लिए प्रेरित करें। बैठक में मौजूद संबंधित अधिकारियों से कहा कि सभी लोग हर स्तर से सहयोग करके महोत्सव को यादगार बनाए। इस मौके पर तहसीलदार विपुल कुमार सिंह नायक तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता नितिन, सहायक पर्यटन अधिकारी मनीष चौधरी, आबकारी इंस्पेक्टर उमाशंकर चौधरी सहित भारी संख्या में संबंधित विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

645453
Total Visitors
error: Content is protected !!